शांतनु हत्याकांड में फरार नाबालिग पकड़ाया:दोस्तों के साथ दुर्गा पूजा मेला घूमने गया था, पीछे से मारी थी गोली

शांतनु हत्याकांड में फरार नाबालिग पकड़ाया:दोस्तों के साथ दुर्गा पूजा मेला घूमने गया था, पीछे से मारी थी  गोली

भोजपुर के पवना पुलिस ने शांतनु हत्याकांड में फरार चल रहे एक नाबालिग को पकड़ा है। इससे पहले इस मामले में नामजद आरोपी अश्वनी कुमार उर्फ मोलू को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है। अनुसंधान के दौरान नाबालिग की संलिप्तता सामने आई थी। इसके बाद से ही वह फरार चल रहा था। इसकी जानकारी भोजपुर एसपी अवधेश दीक्षित ने प्रेस नोट जारी कर दी। घटना 16 अक्टूबर की रात की है। अजीमाबाद के बड़गांव गांव निवासी कुंदन सिंह का पुत्र शांतनु कुमार अपने मौसेरे भाई साहिल कुमार और दो अन्य साथियों के साथ पवना बाजार में दुर्गा पूजा घूमने गया था। इसी दौरान बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने उसे पीछे से गोली मार दी। गोली लगने से शांतनु की मौके पर ही मौत हो गई थी। पिता ने दर्ज कराई थी FIR वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले में मृतक के पिता कुंदन सिंह ने पवना गांव निवासी अश्वनी कुमार उर्फ मोलू को नामजद करते हुए दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अश्वनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब अनुसंधान में सामने आए नाबालिग को भी पकड़ लिया गया है। बुजुर्ग की हुई थी हत्या शांतनु कुमार की हत्या के प्रतिशोध में चांदी थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में दूसरी वारदात हुई थी। मृतक शांतनु के मामा रामाशंकर सिंह ने गांव के ही 70 वर्षीय बसंत सिंह की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या कर दी थी। इस हमले में बसंत सिंह की पत्नी भी गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। भोजपुर के पवना पुलिस ने शांतनु हत्याकांड में फरार चल रहे एक नाबालिग को पकड़ा है। इससे पहले इस मामले में नामजद आरोपी अश्वनी कुमार उर्फ मोलू को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है। अनुसंधान के दौरान नाबालिग की संलिप्तता सामने आई थी। इसके बाद से ही वह फरार चल रहा था। इसकी जानकारी भोजपुर एसपी अवधेश दीक्षित ने प्रेस नोट जारी कर दी। घटना 16 अक्टूबर की रात की है। अजीमाबाद के बड़गांव गांव निवासी कुंदन सिंह का पुत्र शांतनु कुमार अपने मौसेरे भाई साहिल कुमार और दो अन्य साथियों के साथ पवना बाजार में दुर्गा पूजा घूमने गया था। इसी दौरान बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने उसे पीछे से गोली मार दी। गोली लगने से शांतनु की मौके पर ही मौत हो गई थी। पिता ने दर्ज कराई थी FIR वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले में मृतक के पिता कुंदन सिंह ने पवना गांव निवासी अश्वनी कुमार उर्फ मोलू को नामजद करते हुए दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अश्वनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब अनुसंधान में सामने आए नाबालिग को भी पकड़ लिया गया है। बुजुर्ग की हुई थी हत्या शांतनु कुमार की हत्या के प्रतिशोध में चांदी थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में दूसरी वारदात हुई थी। मृतक शांतनु के मामा रामाशंकर सिंह ने गांव के ही 70 वर्षीय बसंत सिंह की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या कर दी थी। इस हमले में बसंत सिंह की पत्नी भी गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *