शहर के 29 केंद्रों पर पालिटेक्निक लेक्चरर भर्ती परीक्षा:दो पालियों में 11831 परीक्षार्थी होंगे शामिल, पेपर रहा आसान

शहर के 29 केंद्रों पर पालिटेक्निक लेक्चरर भर्ती परीक्षा:दो पालियों में 11831 परीक्षार्थी होंगे शामिल, पेपर रहा आसान

शहर के 29 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा का आयोजन किया गया। पालिटेक्निक संस्थानों में लेक्चरर के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा में 11,831 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा दो पालियों में हुई। पहली पाली सुबह नौ बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम पांच बजे तक रही। सघन चेकिंग के बाद मिला प्रवेश परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को कई स्तर की सघन चेकिंग और तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया। केंद्रों के बाहर परीक्षा शुरू होने से पहले अभ्यर्थियों की भीड़ रही। सुरक्षा व्यवस्था के लिए केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरती गई। अभ्यर्थियों के प्रवेश के दौरान प्रतिबंधित वस्तुओं की जांच की गई। मेरिट हाई जा सकती रजनी दीक्षित ने बताया कि पेपर अच्छा था। समय के अनुसार कर सकते हैं। सवाल आसान थे। वहीं, रजत ने बताया कि ओवरऑल पेपर आसान था। बेसिक सवाल ही पूछे गए थे। पेपर आसान होने की वजह से मेरिट हाई जा सकती है। आसान सवाल देखकर खिले चेहरे पहली पाली की परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को आसान बताया। अभ्यर्थियों के मुताबिक अधिकांश सवाल पाठ्यक्रम के अनुरूप रहे और उन्हें प्रश्नपत्र हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। कुछ अभ्यर्थियों ने बताया कि समय प्रबंधन के लिहाज से भी पेपर संतुलित रहा। पेपर देकर निकले अभ्यर्थियों के चेहरे खिले दिखे। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों के साथ पहुंचे परिजन भी परीक्षा समाप्त होने तक इंतजार करते नजर आए। दूसरी पाली की परीक्षा के लिए दोपहर में केंद्रों पर फिर अभ्यर्थियों की भीड़ जुटी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *