शस्त्र पूजन में व्यापारियों की हुंकार:प्रयागराज में बोले, हर तरीके से जवाब देने को तैयार, शस्त्र लाइसेंस के लंबित आवेदनों पर हो विचार

शस्त्र पूजन में व्यापारियों की हुंकार:प्रयागराज में बोले, हर तरीके से जवाब देने को तैयार, शस्त्र लाइसेंस के लंबित आवेदनों पर हो विचार

दशहरे के अवसर पर प्रयागराज व्यापार मंडल के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में व्यापारियों और उद्योगपतियों ने एकजुटता का संदेश दिया। इस दौरान विधि-विधान से शस्त्र पूजन के साथ व्यापारियों की सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। संगठन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर पूरा संगठन उनके साथ खड़ा होगा। ‘व्यापारियों को कमजोर न समझें’ जिलाध्यक्ष सुशांत कुमार केसरवानी ने कहा कि प्रयागराज व्यापार मंडल व्यापारियों की सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए कृतसंकल्पित है। व्यापारियों को कमजोर समझने की भूल नहीं करनी चाहिए। किसी भी व्यापारी के साथ उत्पीड़न होने पर संगठन चुप नहीं बैठेगा और उसके हक की लड़ाई में एकजुट होकर खड़ा होगा। चेयरमैन मनीष कुमार गुप्ता ने कहा कि व्यापारी शास्त्र और शस्त्र, दोनों का महत्व समझता है। वह आर्थिक रूप से भी सशक्त है। यदि किसी व्यापारी का उत्पीड़न किया गया तो संगठन एकजुट होकर उसका मुंहतोड़ जवाब देगा। उन्होंने व्यापारियों की एकता को उनकी सबसे बड़ी ताकत बताया। शस्त्र लाइसेंस के लंबित आवेदनों का मुद्दा उठा कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों की सुरक्षा से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं पर भी चर्चा हुई। महानगर अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने व्यापारियों के लंबित शस्त्र लाइसेंस आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने की मांग उठाई। उन्होंने इस मुद्दे को व्यापारियों की सुरक्षा से जोड़ते हुए संबंधित स्तर पर कार्रवाई की जरूरत बताई। युवा जिलाध्यक्ष प्रियंक कुमार गुप्ता (अंशु), महिला जिलाध्यक्ष जूही श्रीवास्तव, नगर वरिष्ठ महामंत्री विजय केसरवानी (कटरा) और जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता ने भी अपने विचार रखे। बड़ी संख्या में व्यापारी रहे मौजूद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्योगपति विद्रुप अग्रहरि रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशांत कुमार केसरवानी ने की, जबकि चेयरमैन मनीष कुमार गुप्ता मुख्य यजमान रहे। आयोजन में बड़ी संख्या में व्यापारी और उद्योगपति शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला वरिष्ठ महामंत्री अखिलेश केसरवानी, सुशील जायसवाल, राजीव तिवारी, अमित गुप्ता, धीरज केसरवानी, अतुल जायसवाल, प्रशांत पांडे, मोनू चौरसिया, दिलीप चौरसिया और रविंद्र जायसवाल समेत बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *