शराब दुकान के सामने मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर मारपीट:रामबचन पासवान के साथ दबंगों ने की मारपीट, गाड़ी हटाने की बात को लेकर मारपीट

शराब दुकान के सामने मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर मारपीट:रामबचन पासवान के साथ दबंगों ने की मारपीट, गाड़ी हटाने की बात को लेकर मारपीट

गोंडा के छपिया थाना के तेंदुआ रानी गांव निवासी रामबचन पासवान के साथ टैरवा बाजार स्थित देशी शराब की दुकान के सामने मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि शराब की दुकान के सामने मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर पहले गाली-गलौज हुई, इसके बाद हॉकी और लाठी-डंडों से रामबचन के साथ मारपीट की गई। घटना में उनके सिर में गंभीर चोट आई है। परिवार के लोगों ने उन्हें इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां पिछले पांच दिनों से उनका इलाज चल रहा है। मारपीट और घायल होने का वीडियो गुरुवार सुबह करीब 8 बजे सामने आया। घटना 3 अक्टूबर की शाम करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद, दो अज्ञात पर केस रामबचन पासवान ने छपिया थाने में तहरीर देकर सतीश, सत्यम और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर के मुताबिक, वह सब्जी खरीदने के लिए टैरवा बाजार गए थे। वहां देशी शराब की दुकान के सामने उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की और एक शीशी शराब ली। इसी दौरान मारुति कंपनी की एक कार वहां पहुंची। आरोप है कि कार से सतीश और सत्यम समेत दो अज्ञात लोग नीचे उतरे। उन्होंने रामबचन से मोटरसाइकिल हटाने को कहा। बाइक हटाने की वजह पूछने पर कथित तौर पर गाली-गलौज शुरू कर दी और हॉकी व लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। सिर फटने के बाद स्थानीय लोगों ने कराया बीच-बचाव पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने उसके साथ इस तरह मारपीट की कि सिर फट गया और खून निकलने लगा। शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और हस्तक्षेप किया। इसके बाद मारपीट करने वाले लोग वहां से चले गए। घटना के बाद परिवार के लोग रामबचन को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच सीओ को सौंपी छपिया थाना अध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पूरे मामले की जांच सीओ मनकापुर उदित नारायण पालीवाल को सौंपी गई है। पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *