प्रयागराज में गुरुवार सुबह एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलता नजर आया। बुधवार शाम तेज आंधी और बारिश के बाद गुरुवार सुबह धूप निकल आई। हालांकि, बीच-बीच में आसमान में बादल भी छा रहे हैं। धूप निकलने से दिन में गर्मी और उमस महसूस हो रही है, जबकि रात में चल रही ठंडी हवाओं से मौसम में ठंडक बनी हुई है। बुधवार शाम आंधी-बारिश से बदला मौसम बुधवार दिनभर तेज धूप रही थी। शाम होते ही अचानक तेज हवाएं चलने लगीं। शहर के कई इलाकों में धूल भरी आंधी चली। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश भी हुई। मौसम में अचानक आए बदलाव से तापमान में गिरावट महसूस की गई।] देखें तवीरें…… गुरुवार सुबह फिर निकली तेज धूप बुधवार की आंधी-बारिश के बाद गुरुवार सुबह मौसम साफ हुआ और तेज धूप निकल आई। हालांकि, बीच-बीच में बादल छाने से मौसम में बदलाव बना हुआ है। धूप के कारण दिन में गर्मी और उमस बढ़ रही है। वहीं, शाम और रात में ठंडी हवाएं चलने से मौसम अपेक्षाकृत ठंडा हो रहा है। 24 घंटे के लिए मौसम बदलने का अलर्ट मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार मौसम में एक बार फिर बदलाव हो सकता है। तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। ऐसे में दिन में धूप और गर्मी के बावजूद शाम के समय मौसम अचानक बदल सकता है। दिन गर्म, रात में ठंडी हवाओं का असर प्रयागराज में फिलहाल दिन और रात के मौसम में अंतर साफ दिखाई दे रहा है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी महसूस हो रही है, जबकि रात में ठंडी हवाओं के चलते मौसम ठंडा बना हुआ है। आने वाले 24 घंटे में आंधी और बारिश होने की संभावना के चलते तापमान में और गिरावट आ सकती है।

