मध्य प्रदेश में आयोजित 37वीं अखिल भारतीय विद्या भारती राष्ट्रीय कुश्ती फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर (10+2), पक्कीबाग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के विशाल यादव ने अंडर-17 के 52 किलोग्राम और अमित यादव ने अंडर-19 के 72 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीते। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। गोरखपुर संभाग निरीक्षक अजय दुबे और प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। अजय दुबे ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय परिवार और गोरखपुर के लिए गौरव की बात है। प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि सफलता के लिए निरंतर अभ्यास और समर्पण जरूरी है। प्रशिक्षक दीपेंद्र सिंह, अरविंद दुबे और रवि निगम के योगदान की भी सराहना की गई। विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों की सफलता पर हर्ष जताया।

