वैशाली पुलिस ने ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत बिदुपुर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 48.700 किलो गांजा और एक दोनाली रायफल बरामद की है। पुलिस ने मौके से रानी खातुन को गिरफ्तार किया है, जो दाउदनगर वार्ड नंबर-7 निवासी मो. चांद की पत्नी है। पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर को मद्यनिषेध विभाग पटना और जिला आसूचना इकाई से जानकारी मिली थी। इसमें बताया गया था कि दाउदनगर में रानी खातुन के घर पर भारी मात्रा में गांजा छिपाकर रखा गया है। घर से गांजा और दोनाली रायफल बरामद इस सूचना की पुष्टि के बाद सीनियर पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के निर्देश पर कार्रवाई हुई। एसडीपीओ सदर-1 सुबोध कुमार के नेतृत्व में बिदुपुर थानाध्यक्ष ने दंडाधिकारी की मौजूदगी में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान घर से गांजा और दोनाली रायफल मिली। पुलिस ने रानी खातुन को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और किसे बेचा जाना था। इस मामले में बिदुपुर थाने में कांड संख्या 498/26 दर्ज की गई है। गिरफ्तार महिला को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी चल रही है। वैशाली पुलिस ने ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत बिदुपुर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 48.700 किलो गांजा और एक दोनाली रायफल बरामद की है। पुलिस ने मौके से रानी खातुन को गिरफ्तार किया है, जो दाउदनगर वार्ड नंबर-7 निवासी मो. चांद की पत्नी है। पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर को मद्यनिषेध विभाग पटना और जिला आसूचना इकाई से जानकारी मिली थी। इसमें बताया गया था कि दाउदनगर में रानी खातुन के घर पर भारी मात्रा में गांजा छिपाकर रखा गया है। घर से गांजा और दोनाली रायफल बरामद इस सूचना की पुष्टि के बाद सीनियर पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के निर्देश पर कार्रवाई हुई। एसडीपीओ सदर-1 सुबोध कुमार के नेतृत्व में बिदुपुर थानाध्यक्ष ने दंडाधिकारी की मौजूदगी में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान घर से गांजा और दोनाली रायफल मिली। पुलिस ने रानी खातुन को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और किसे बेचा जाना था। इस मामले में बिदुपुर थाने में कांड संख्या 498/26 दर्ज की गई है। गिरफ्तार महिला को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी चल रही है।

