नालंदा डेयरी में ड्यूटी के दौरान कर्मी की मौत:पत्नी के लिए जॉब की मांग को लेकर प्रदर्शन, दूध की लोडिंग-अनलोडिंग पूरी तरह ठप

नालंदा डेयरी में ड्यूटी के दौरान कर्मी की मौत:पत्नी के लिए जॉब की मांग को लेकर प्रदर्शन, दूध की लोडिंग-अनलोडिंग पूरी तरह ठप

नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित नालंदा डेयरी परिसर में शुक्रवार सुबह ड्यूटी के दौरान एक कर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार थाना क्षेत्र के बासवान बीघा निवासी मुसाफिर यादव के 35 वर्षीय पुत्र सुशांत कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को डेयरी के मुख्य गेट पर रखकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे दूध की लोडिंग और अनलोडिंग पूरी तरह ठप हो गई। ड्यूटी पर पहुंचते ही जमीन पर गिरे ठेकेदार के सुपरवाइजर सुधीर कुमार ने बताया कि सुशांत सुबह 6 बजे की पाली में काम करने पहुंचे थे। वे प्लांट के भीतर मेंटेनेंस टेक्नीशियन के तौर पर कार्यरत थे। गेट से कुछ दूरी आगे बढ़ते ही वे अचानक बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़े। सहकर्मी आनन-फानन में उन्हें पहले नजदीकी निजी अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने सुशांत को मृत घोषित कर दिया। परिजनों की मांग: पत्नी को मिले स्थायी नौकरी सदर अस्पताल में मौत की पुष्टि के बाद परिजन शव को लेकर सीधे नालंदा डेयरी पहुंचे और मुख्य गेट बंद कर घेराव कर दिया। मृतक के चचेरे भाई चंद्रशेखर प्रसाद ने बताया कि सुशांत पिछले करीब 10 वर्षों से डेयरी में कार्यरत थे और परिवार में अकेले कमाने वाले थे। घर में छोटे-छोटे बच्चे हैं और आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय है। परिजनों ने मांग की है कि परिवार के भरण-पोषण के लिए मृतक की पत्नी को डेयरी में स्थायी नौकरी और उचित मुआवजा दिया जाए। मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी घटना की सूचना मिलते ही दीपनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। परिजनों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराने का प्रयास किया जा रहा है, साथ ही डेयरी प्रबंधन से भी इस मामले में बातचीत चल रही है। फिलहाल मुख्य गेट पर भारी संख्या में स्थानीय लोग डटे हुए हैं। नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित नालंदा डेयरी परिसर में शुक्रवार सुबह ड्यूटी के दौरान एक कर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार थाना क्षेत्र के बासवान बीघा निवासी मुसाफिर यादव के 35 वर्षीय पुत्र सुशांत कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को डेयरी के मुख्य गेट पर रखकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे दूध की लोडिंग और अनलोडिंग पूरी तरह ठप हो गई। ड्यूटी पर पहुंचते ही जमीन पर गिरे ठेकेदार के सुपरवाइजर सुधीर कुमार ने बताया कि सुशांत सुबह 6 बजे की पाली में काम करने पहुंचे थे। वे प्लांट के भीतर मेंटेनेंस टेक्नीशियन के तौर पर कार्यरत थे। गेट से कुछ दूरी आगे बढ़ते ही वे अचानक बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़े। सहकर्मी आनन-फानन में उन्हें पहले नजदीकी निजी अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने सुशांत को मृत घोषित कर दिया। परिजनों की मांग: पत्नी को मिले स्थायी नौकरी सदर अस्पताल में मौत की पुष्टि के बाद परिजन शव को लेकर सीधे नालंदा डेयरी पहुंचे और मुख्य गेट बंद कर घेराव कर दिया। मृतक के चचेरे भाई चंद्रशेखर प्रसाद ने बताया कि सुशांत पिछले करीब 10 वर्षों से डेयरी में कार्यरत थे और परिवार में अकेले कमाने वाले थे। घर में छोटे-छोटे बच्चे हैं और आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय है। परिजनों ने मांग की है कि परिवार के भरण-पोषण के लिए मृतक की पत्नी को डेयरी में स्थायी नौकरी और उचित मुआवजा दिया जाए। मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी घटना की सूचना मिलते ही दीपनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। परिजनों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराने का प्रयास किया जा रहा है, साथ ही डेयरी प्रबंधन से भी इस मामले में बातचीत चल रही है। फिलहाल मुख्य गेट पर भारी संख्या में स्थानीय लोग डटे हुए हैं।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *