सिंहेश्वर में नशे के कारोबार पर पुलिस की छापेमारी:SP के निर्देश पर हुई कार्रवाई, नशे की तस्करी और संदिग्ध गतिविधियों को लेकर चला जांच अभियान

सिंहेश्वर में नशे के कारोबार पर पुलिस की छापेमारी:SP के निर्देश पर हुई कार्रवाई, नशे की तस्करी और संदिग्ध गतिविधियों को लेकर चला जांच अभियान

मधेपुरा पुलिस ने अपराध नियंत्रण और नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए कार्रवाई तेज की है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक डॉ. संदीप सिंह के निर्देश पर सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के झिटकिया स्थित गुलहसन चौक पर छापेमारी की गई। इस अभियान में सिंहेश्वर थाना पुलिस के साथ मधेपुरा से भी पुलिस बल मौजूद था। पुलिसकर्मियों की संख्या देखकर इलाके में हलचल मच गई। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी। इसका मकसद इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की जांच करना और नशे के अवैध कारोबार को रोकना है। छापेमारी में बरामदगी और गिरफ्तारी की जानकारी नहीं आई सामने हालांकि, छापेमारी में क्या मिला, कितने लोगों से पूछताछ हुई या कोई गिरफ्तारी हुई या नहीं, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान आने के बाद ही कार्रवाई के नतीजे साफ हो पाएंगे। पुलिस ने यह भी कहा कि अपराध और नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ जिले में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। मधेपुरा पुलिस ने अपराध नियंत्रण और नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए कार्रवाई तेज की है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक डॉ. संदीप सिंह के निर्देश पर सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के झिटकिया स्थित गुलहसन चौक पर छापेमारी की गई। इस अभियान में सिंहेश्वर थाना पुलिस के साथ मधेपुरा से भी पुलिस बल मौजूद था। पुलिसकर्मियों की संख्या देखकर इलाके में हलचल मच गई। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी। इसका मकसद इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की जांच करना और नशे के अवैध कारोबार को रोकना है। छापेमारी में बरामदगी और गिरफ्तारी की जानकारी नहीं आई सामने हालांकि, छापेमारी में क्या मिला, कितने लोगों से पूछताछ हुई या कोई गिरफ्तारी हुई या नहीं, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान आने के बाद ही कार्रवाई के नतीजे साफ हो पाएंगे। पुलिस ने यह भी कहा कि अपराध और नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ जिले में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *