विराट कोहली ने 80वें अर्धशतक के साथ रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर के बाद 15000 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने

विराट कोहली ने 80वें अर्धशतक के साथ रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर के बाद 15000 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने

Virat Kohli 15000 ODI runs: विराट कोहली ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ 59 रन बनाते ही वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 15 हजार रन पूरे कर लिए। सचिन तेंदुलकर के बाद इस मुकाम तक पहुंचने वाले वह दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। 

Virat Kohli completed 15000 ODI runs: भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की द्विपक्षीय सीरीज का पहला मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्‍ड इंटरनेशनल स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 296 रनों का लक्ष्‍य रखा है। इस मैच में भारत के स्‍टार ओपनर रोहित शर्मा जहां अपने अर्धशतक से चूक गए, तो वहीं रन मशीन विराट कोहली ने अर्धशतक के साथ एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। कोहली ने पहले 40 गेंदों पर अर्धशतक बनाते हुए अपने 80 अर्धशतक पूरे किए। इसके बाद 59 रन बनाते ही उन्‍होंने अपने वनडे इंटरनेशनल करियर में 15 हजार रन पूरे कर लिए। भारत महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बाद वह इस बड़े माइलस्‍टोन तक पहुंचने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

सचिन का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएंगे विराट कोहली!

वेस्‍टइंडीज के खिलाफ 57 रन पर खेल रहे विराट कोहली को 15 हजार वनडे रन पूरे करने के लिए 2 रन की दरकार थी। कोहली ने चौके साथ 15002 वनडे रन पूरे किए। इसके बाद भारतीय कप्‍तान शुभमन गिल कोहली के पास पहुंचे और इस बड़ी उपलब्धि को हासिल करने पर गले मिलकर बधाई दी। बता दें वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के नाम 18,426 रन दर्ज है। शायद कोहली अब इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाएंगे, क्‍योंकि वह 2027 के वर्ल्‍ड कप के बाद अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से पूरी तरह संन्‍यास लेने की बात कह चुके हैं।

ODI करियर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

रैंक बल्लेबाज मैच पारी रन सर्वोच्च स्कोर औसत शतक अर्धशतक चौके छक्के
1 सचिन तेंदुलकर (भारत) 463 452 18,426 200* 44.83 49 96 2,016 195
2 विराट कोहली (भारत) 315* 303 15,002* 183 58.79 54 80 1,392 173
3 कुमार संगकारा (श्रीलंका) 404 380 14,234 169 41.98 25 93 1,385 88
4 रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) 375 365 13,704 164 42.03 30 82 1,231 162
5 सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) 445 433 13,430 189 32.36 28 68 1,500 270
6 महेला जयवर्धने (श्रीलंका) 448 418 12,650 144 33.37 19 77 1,119 76
7 रोहित शर्मा (भारत) 289* 281 11,927 264 48.88 34 62 1,128 372
8 इंजमाम-उल-हक (पाकिस्तान) 378 350 11,739 137* 39.52 10 83 971 144
9 जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) 328 314 11,579 139 44.36 17 86 911 137
10 सौरव गांगुली (भारत) 311 300 11,363 183 41.02 22 72 1,122 190

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *