विद्यालय से मध्याह्न भोजन के 58 बोरे चावल की चोरी

विद्यालय से मध्याह्न भोजन के 58 बोरे चावल की चोरी

भास्कर न्यूज | ब्रह्मपुर कन्या मध्य विद्यालय निमेज में मध्यान्ह भोजन योजना के चावल की चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने गोदाम का ताला खोलकर करीब 58 बोरा चावल चोरी कर लिया। घटना का पता गुरुवार, 22 अक्टूबर को तब चला, जब प्रधानाध्यापक सीमा ओझा ने गोदाम का ताला खोलकर अंदर देखा। कमरे में चावल इधर-उधर बिखरा हुआ था। वहीं, चावल रखने के लिए इस्तेमाल होने वाले दो बड़े ड्रम खाली मिले। प्रधानाध्यापक के अनुसार, दोनों ड्रमों में करीब 15 क्विंटल चावल रखा था। इसके अलावा जुलाई में प्राप्त 20 क्विंटल चावल में से भी 28 बोरा चावल गायब पाया गया। दुर्गापूजा की छुट्टियों के दौरान विद्यालय पांच दिन बंद रहा। चोरों ने इसका लाभ उठाकर घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी प्रधानाध्यापक ने संबंधित विभाग को दे दी है। साथ ही ब्रह्मपुर थाने में लिखित आवेदन देकर जांच और कार्रवाई की मांग की गई है। विद्यालय में चोरी की यह पहली घटना नहीं है। प्रधानाध्यापक के मुताबिक, करीब दो साल पहले भी चोरों ने दरवाजे की कुंडी कटर से काटकर चोरी की थी। उस समय चावल के अलावा गैस सिलेंडर, तेल, मसाले समेत अन्य सामान भी चोरी हुआ था। विद्यालय में दोबारा चोरी की घटना सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। भास्कर न्यूज | ब्रह्मपुर कन्या मध्य विद्यालय निमेज में मध्यान्ह भोजन योजना के चावल की चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने गोदाम का ताला खोलकर करीब 58 बोरा चावल चोरी कर लिया। घटना का पता गुरुवार, 22 अक्टूबर को तब चला, जब प्रधानाध्यापक सीमा ओझा ने गोदाम का ताला खोलकर अंदर देखा। कमरे में चावल इधर-उधर बिखरा हुआ था। वहीं, चावल रखने के लिए इस्तेमाल होने वाले दो बड़े ड्रम खाली मिले। प्रधानाध्यापक के अनुसार, दोनों ड्रमों में करीब 15 क्विंटल चावल रखा था। इसके अलावा जुलाई में प्राप्त 20 क्विंटल चावल में से भी 28 बोरा चावल गायब पाया गया। दुर्गापूजा की छुट्टियों के दौरान विद्यालय पांच दिन बंद रहा। चोरों ने इसका लाभ उठाकर घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी प्रधानाध्यापक ने संबंधित विभाग को दे दी है। साथ ही ब्रह्मपुर थाने में लिखित आवेदन देकर जांच और कार्रवाई की मांग की गई है। विद्यालय में चोरी की यह पहली घटना नहीं है। प्रधानाध्यापक के मुताबिक, करीब दो साल पहले भी चोरों ने दरवाजे की कुंडी कटर से काटकर चोरी की थी। उस समय चावल के अलावा गैस सिलेंडर, तेल, मसाले समेत अन्य सामान भी चोरी हुआ था। विद्यालय में दोबारा चोरी की घटना सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *