विदिशा मेडिकल कॉलेज में कीमोथेरेपी यूनिट:8 सितंबर को डिप्टी CM-केंद्रीय मंत्री करेंगे उद्घाटन, अब कीमो के लिए लंबे समय तक भर्ती जरूरी नहीं

विदिशा मेडिकल कॉलेज में कीमोथेरेपी यूनिट:8 सितंबर को डिप्टी CM-केंद्रीय मंत्री करेंगे उद्घाटन, अब कीमो के लिए लंबे समय तक भर्ती जरूरी नहीं

विदिशा के अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय और इससे जुड़े अस्पताल में 8 सितंबर को कीमोथेरेपी डे-केयर यूनिट का उद्घाटन किया जाएगा। इस यूनिट में पात्र कैंसर मरीजों को कीमोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के मुताबिक, मरीजों को निर्धारित मेडिकल प्रोटोकॉल के अनुसार उपचार दिया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह शामिल होंगे। कार्यक्रम में चिकित्सा विशेषज्ञों, जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के भी मौजूद रहने की जानकारी दी गई है। लंबे समय की भर्ती की जरूरत वाले मरीजों से अलग सुविधा मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, डे-केयर यूनिट उन मरीजों के लिए उपयोगी होगी, जिन्हें कीमोथेरेपी के लिए लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती रखने की आवश्यकता नहीं होती। उपचार के बाद चिकित्सकीय निगरानी पूरी होने पर मरीज घर जा सकेंगे। विदिशा में ही कीमोथेरेपी की सुविधा यूनिट शुरू होने के बाद विदिशा और आसपास के क्षेत्रों के पात्र कैंसर मरीजों को कीमोथेरेपी के लिए मेडिकल कॉलेज में सुविधा मिल सकेगी। इससे ऐसे मरीजों को उपचार के लिए दूसरे शहरों की यात्रा करने की आवश्यकता कम हो सकती है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *