अजमेर शहर के अलग-अलग इलाकों से आमजन अपनी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याएं लगातार दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर रहे हैं। इनमें नालियों की सफाई, टूटी दीवार, स्ट्रीट लाइट और पानी की बर्बादी जैसी समस्याएं शामिल हैं। लोगों की ओर से सामने लाई गई समस्याओं पर संबंधित विभागों की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है। इसी कड़ी में कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है, जबकि कुछ समस्याएं अभी भी समाधान का इंतजार कर रही हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… पानी की बर्बादी रुकी, जेईएन बीना मीणा बनीं आज की ‘स्टार ऑफिसर’ आदर्श नगर की केसरी कॉलोनी से मधुलिका राठौड़ ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में ट्रस्ट के एक भवन में पानी का नल अनावश्यक रूप से खुला रहता है। इससे लगातार पानी बहकर व्यर्थ हो रहा था। समस्या सामने आने के बाद जेईएन बीना मीणा ने कार्रवाई करवाते हुए पानी की बर्बादी रोकने की समस्या का समाधान करवाया। इस कार्य के लिए जेईएन बीना मीणा को आज की ‘स्टार ऑफिसर’ चुना गया। विकास मार्ग पर बिजली के पोल की लाइट हुई ठीक विकास मार्ग स्थित शिव मंदिर चौक से मदन सिंह ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि बिजली के पोल पर लगी लाइट बंद पड़ी है। इसके कारण रात के समय क्षेत्र में अंधेरा रहने से लोगों को परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए लाइट की समस्या का समाधान करवा दिया गया। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है… गोविंदपुरम कॉलोनी में कचरे से भरी नालियां, सफाई व्यवस्था नहीं मकरवाली रोड स्थित गोविंदपुरम कॉलोनी से सोमनाथ वर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में नालियां कचरे से भरी रहती हैं। यहां सफाई की भी उचित व्यवस्था नहीं है। नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी जमा रहती है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से नालियों की नियमित सफाई करवाने की मांग की है। दरगाह बाजार में एक साल से टूटी है जीपीओ के पीछे की दीवार दरगाह बाजार से विनीत सक्सेना ने समस्या पोस्ट कर बताया कि जीपीओ के पीछे की दीवार पिछले एक साल से टूटी हुई है। लंबे समय से दीवार की मरम्मत नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से दीवार की मरम्मत करवाकर समस्या का समाधान करने की मांग की है। शिवाजी नगर में खंभे पर लाइट नहीं, रात में परेशानी राम वाटिका गली स्थित शिवाजी नगर से संतोष ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में बिजली के खंभे पर लाइट नहीं लगी हुई है। इसके कारण रात के समय गली में पर्याप्त रोशनी नहीं रहती और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से खंभे पर लाइट लगवाने की मांग की है। लोंगिया मोहल्ले की गली नंबर 6 में कई दिनों से बह रहा पानी लोंगिया मोहल्ले से प्रेमचंद ने समस्या पोस्ट कर बताया कि गली नंबर 6 में कई दिनों से सप्लाई का पानी लगातार बह रहा है। पानी सड़क पर फैलने से लोगों को परेशानी हो रही है, वहीं पानी की बर्बादी भी हो रही है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से पानी के बहाव को रुकवाकर समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। ‘भास्कर समाधान’ से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1. ‘भास्कर समाधान’ बना पब्लिक की आवाज:खराब रोड लाइट की समस्या सुलझी, पब्लिक बोली कचरा, टूटे मेनहोल और जर्जर पोल पर कब होगा एक्शन? 2.जेईएन शाहीन बानो बनीं आज की ‘स्टार ऑफिसर’:अजमेर में सड़क, सफाई, पानी और आवारा पशुओं से जुड़ी समस्याएं सामने आईं 3.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की ‘स्टार ऑफिसर’:एकता नगर और लोंगिया मोहल्ले में लंबे समय से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू 4. जेईएन बीना बिड़ला बनीं आज की ‘स्टार ऑफिसर’:चार दिन से बंद थी स्ट्रीट लाइट, समस्या का हुआ समाधान 5.एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’:सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन सक्रिय 6. एईएन बीना बिड़ला बनीं आज की ‘स्टार ऑफिसर’:नाली, सफाई, स्ट्रीट लाइट और पानी की सप्लाई जैसी समस्याओं पर समाधान जारी 7.चार महीने से पाइपलाइन लीकेज की समस्या हुई हल:कचरा, गंदगी और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 8.मेडिकल कॉलेज के पास खराब सड़क हुई ठीक:पानी की पाइपलाइन, सफाई, स्ट्रीट लाइट और बिजली के तारों से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 9.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की ‘स्टार ऑफिसर’:अजमेर शहर में ‘भास्कर समाधान’ के जरिए लगातार पहुंच रही नागरिकों की समस्याएं 10.अशोक नगर में दो दिन बाद जली स्ट्रीट लाइट:झुके बिजली पोल, टूटी नालियां और तारों से खतरे की समस्याएं सामने आईं

