जयपुर शहर के अलग-अलग इलाकों से लोग अपनी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याएं लगातार दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर रहे हैं। इनमें स्ट्रीट लाइट बंद होने, सड़क धंसने और जगह-जगह कचरा जमा होने जैसी समस्याएं शामिल हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों से कार्रवाई की मांग की जा रही है। इसी कड़ी में कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है, जबकि कुछ समस्याएं अभी भी समाधान का इंतजार कर रही हैं। पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… वार्ड पार्षद सुमन रमेश भाटी बनीं आज की ‘पब्लिक की स्टार’ शेखावत नगर से हेमराज ने स्ट्रीट लाइट बंद होने की समस्या पोस्ट की थी। समस्या सामने आने के बाद वार्ड पार्षद सुमन रमेश भाटी ने मामले में कार्रवाई करवाते हुए स्ट्रीट लाइट को ठीक करवा दिया। लाइट ठीक होने से रात के समय लोगों को आने-जाने में राहत मिली। समस्या का समाधान करवाने के लिए वार्ड पार्षद सुमन रमेश भाटी को आज का ‘पब्लिक की स्टार’ चुना गया। निर्मला विहार में सड़क पर बना गहरा गड्ढा हुआ ठीक झोटवाड़ा स्थित निर्मला विहार से दीपक शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि सीवर लाइन अंदर से टूटने के कारण सड़क पर गहरा गड्ढा हो गया है। इससे यहां से गुजरने वाले लोगों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। गड्ढे के कारण दुर्घटना होने का खतरा भी बना हुआ था। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए इसका समाधान करवा दिया गया। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है… संग्राम कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट बंद, रात में अंधेरा संग्राम कॉलोनी से अरुण पाटनी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हुई है। लाइट बंद होने के कारण रात के समय सड़क पर अंधेरा रहता है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से स्ट्रीट लाइट ठीक करवाकर दोबारा चालू करने की मांग की है। गोपालपुरा बाइपास पर कई दिनों से खराब स्ट्रीट लाइट गोपालपुरा बाइपास से गोपाल कुमार अग्रवाल ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में कई दिनों से स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है। रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने संबंधित विभाग से लाइट को जल्द ठीक करवाने की मांग की है। चौधरी कॉलोनी में धंस रही सड़क, हादसे का खतरा कृष्णा नगर स्थित चौधरी कॉलोनी से विनोद कुमार गुप्ता ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र की सड़क धंस रही है। सड़क की हालत खराब होने से यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। सड़क और अधिक धंसने पर दुर्घटना होने का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है। अयोध्या नगर में जगह-जगह कचरा जमा, सफाई की जरूरत वीटी रोड चौराहे के पास अयोध्या नगर से पूजा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में काफी कचरा जमा हुआ है। कचरे के ढेर के कारण आसपास गंदगी फैल रही है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से कचरा उठवाकर क्षेत्र में नियमित सफाई करवाने की मांग की है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1. ‘भास्कर समाधान’ ला रहा बदलाव:भवानी सिंह राजावत बने ‘पब्लिक के स्टार’, जवाहर नगर में बनी नई डामर रोड, पेयजल समस्या भी सुलझी 2.ओम थानवी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’:जयपुर में सीवर ढक्कन की समस्या का समाधान, अन्य जनसमस्याओं पर कार्रवाई जारी 3.प्रेम नगर में पानी की समस्या हुई दूर:शहर में सड़क, सीवरेज और पानी से जुड़ी समस्याएं, जेईएन राजेश त्यागी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर 4.जेईएन राजेश त्यागी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’:कॉलोनी में सड़क नहीं और सीवर लाइन भी टूटी, समस्या का हुआ समाधान 5.XEN निधि जैन बनीं आज की ‘स्टार ऑफिसर’:सड़क, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन अलर्ट 6. जेईएन राजेश त्यागी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’:सड़क, रोड लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर समाधान जारी 7.15 दिन से जमा कचरा हुआ साफ:सड़क, सफाई, सीवरेज और पानी की बर्बादी से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 8.भास्कर समाधान का असर:सीवरेज और कचरे की समस्या हुई हल, सड़क, स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 9.ओम थानवी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’:जलभराव, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट और गंदगी जैसी समस्याएं आई सामनें 10.जयपुर शहर में कचरे के ढेर, चोक सीवर और जलभराव:’भास्कर समाधान’ की पहल से जागा प्रशासन, दशरथ सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’

