इंडस्ट्रियल एरिया में घायल बछड़े को रेस्क्यू कर करवाया इलाज:चांदपोल में सफाईकर्मी नहीं आने की समस्या हुई दूर

इंडस्ट्रियल एरिया में घायल बछड़े को रेस्क्यू कर करवाया इलाज:चांदपोल में सफाईकर्मी नहीं आने की समस्या हुई दूर

सीकर शहर के अलग-अलग इलाकों से लोग अपनी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याएं लगातार दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर रहे हैं। इनमें स्ट्रीट लाइट बंद होने, सड़क पर गंदा पानी जमा होने, सफाई व्यवस्था और नाली के टूटे कवर जैसी समस्याएं शामिल हैं। संबंधित विभागों तक समस्याएं पहुंचने के बाद कुछ का समाधान भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में कुछ समस्याएं हल होने से लोगों को राहत मिली है, जबकि कुछ समस्याओं का समाधान होना बाकी है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… एईएन अमित शर्मा बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ जयपुर रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया से नंदू सिंह ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में एक बछड़े की दोनों आंखें खराब हो गई थीं। बछड़ा एक गड्ढे में भी गिर गया था, जिससे उसकी हालत को लेकर चिंता बनी हुई थी। समस्या सामने आने के बाद रेस्क्यू टीम की मदद से बछड़े को वहां से निकालकर इलाज के लिए ले जाया गया। उसका उपचार करवाने से जुड़ी समस्या का समाधान हुआ। इस कार्य के लिए एईएन अमित शर्मा को आज का ‘स्टार ऑफिसर’ चुना गया। चांदपोल में सफाईकर्मी नहीं आने की समस्या हुई दूर चांदपोल से आशा ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनकी कॉलोनी में पिछले एक महीने से सफाईकर्मी नहीं आ रहे थे। इसके कारण क्षेत्र में सफाई नहीं हो पा रही थी और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्या का समाधान करवा दिया गया। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है… रामपुरा रोड पर कई दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद वार्ड नंबर 23 स्थित रामपुरा रोड से विकास माथुर ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनकी कॉलोनी में कई दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हैं। लाइट बंद होने से रात के समय सड़क पर अंधेरा रहता है और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से स्ट्रीट लाइट जल्द चालू करवाने की मांग की है। कलवारिया कुंज में 10 दिन से बंद स्ट्रीट लाइट कंवरपुरा रोड स्थित कलवारिया कुंज से राजकुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले 10 दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है। रात के समय रोशनी नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने संबंधित विभाग से लाइट ठीक करवाकर दोबारा चालू करने की मांग की है। फतेहपुर रोड की कॉलोनी में जमा गंदा पानी, फैल रहा कचरा फतेहपुर रोड से अमित कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनकी कॉलोनी की सड़क पर गंदा पानी जमा है और कचरा भी फैला हुआ है। इससे लोगों को सड़क से निकलने में परेशानी हो रही है। गंदगी के कारण क्षेत्र का माहौल भी खराब हो रहा है। स्थानीय लोगों ने सड़क से गंदे पानी की निकासी करवाने और कचरा साफ कराने की मांग की है। मोचीवाड़ा रोड पर नाली का कवर टूटा, हादसे का खतरा मोचीवाड़ा रोड से मोहम्मद इमरान ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनकी कॉलोनी में नाली का कवर टूटा हुआ है। खुले और क्षतिग्रस्त कवर के कारण राहगीरों को परेशानी हो सकती है और दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से नाली के टूटे कवर को जल्द ठीक करवाने की मांग की है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1. ‘भास्कर समाधान’ बना प्रभावी जनमंच:20 दिन से जाम नाली, एक महीने से फूटी पाइपलाइन, विभाग की खोदी सड़कें बनी मुसीबत 2.राम नगर में 5 महीने बाद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:सड़क, नाली, सीवरेज और सफाई से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 3. सूरजपोल गेट पर जमा कचरा हुआ साफ:टूटी सड़क, खराब स्ट्रीट लाइट और नाली की सफाई नहीं होने की समस्याएं सामने आईं 4.जेईएन हरिराम बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’:स्ट्रीट लाइट, कचरा, पाइपलाइन लीकेज और पेयजल आपूर्ति की समस्याएं सामने आईं 5.एईएन अमित स्वामी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’:शहर में ‘भास्कर समाधान’ पर नागरिकों ने बताईं पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं 6. गड्ढों और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पर एक्शन:घोराना रोड जेजेएन बाइपास और वार्ड नंबर 2 में हुआ समाधान, JEN दीपिका बनीं ‘स्टार ऑफिसर’ 7.एक महीने से बंद हाईमास्ट लाइट हुई ठीक:टूटे सीवरेज चैंबर, पानी जमा होने, सड़क पर गहरे गड्ढों की समस्याएं सामने आई 8.शिव कॉलोनी में नालियों से जुड़ी समस्याओं का समाधान:बंद स्ट्रीट लाइट, स्पीड ब्रेकर नहीं होने और सड़क पर जगह-जगह गड्ढों जैसी समस्याएं सामने आई 9.डेढ़ महीने से बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान:सड़क, बिजली से जुड़ी समस्याएं आई सामनें, जेईएन दीपिका बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 10.एईएन विकास मिश्रा बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’:सड़क, बिजली, जलभराव और सफाई से जुड़ी शिकायतें आई सामनें

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *