प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि कार्बन उत्सर्जन की ज़िम्मेदारी अक्सर विकासशील देशों पर गलत तरीके से डाली जाती है। नई दिल्ली में पर्यावरण और जलवायु गतिशीलता का भविष्य पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में बोलते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि भारत का प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन वैश्विक औसत से आधे से भी कम है। पीएम मोदी ने विज्ञान भवन में मौजूद प्रतिनिधियों से कहा, “हम सभी जानते हैं कि कार्बन उत्सर्जन की ज़िम्मेदारी अक्सर गलत तरीके से विकासशील देशों पर डाली जाती रही है। ‘ग्लोबल साउथ’ (विकासशील देशों) के मेरे कई साथी यहाँ मौजूद हैं। फिर भी, ऐतिहासिक सच्चाई यह है कि आज भी भारत का प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन वैश्विक औसत के आधे से भी कम है।
इसे भी पढ़ें: बाढ़ पीड़ितों की अनदेखी कर BJP मना रही PM Modi का जन्मदिन, Akhilesh Yadav ने साधा निशाना
उन्होंने कहा कि भारत नवीकरणीय ऊर्जा पर ध्यान केंद्रित कर रहा है और उसने समय से पहले ही पेरिस (COP-21) जलवायु प्रतिबद्धताओं को पूरा कर लिया है। उन्होंने गैर-जीवाश्म ईंधन क्षमता और सौर ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में देश की प्रगति पर भी प्रकाश डाला। पिछले 12 सालों में, भारत ने पर्यावरण से जुड़े हर क्षेत्र और हर सेक्टर में ज़बरदस्त तरक्की की है। हमारा मुख्य ध्यान रिन्यूएबल एनर्जी (नवीकरणीय ऊर्जा) पर रहा है और इसने पर्यावरण की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाई है। भारत G-20 का एकमात्र ऐसा देश है जिसने पेरिस में हुए COP-21 समिट में किए गए अपने वादों को तय समय से पहले ही पूरा कर लिया है। हम रिन्यूएबल एनर्जी पर ध्यान दे रहे हैं। G20 में हम एकमात्र ऐसे देश हैं जिसने अपने पेरिस (COP 21) के वादों को तय समय से काफी पहले ही पूरा कर लिया है। प्रधानमंत्री ने कहा, “यह नए भारत की ताकत है।
कॉन्फ्रेंस किस बारे में है?
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की ओर से 19 और 20 सितंबर को दो दिन की कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही है। यह कॉन्फ्रेंस पर्यावरण और जलवायु से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित है और इसमें न्यायिक, सरकारी और कानूनी क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल हो रहे हैं। उद्घाटन सत्र में भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्य कांत, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी और NGT के चेयरपर्सन जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव भी शामिल हुए। इस कॉन्फ्रेंस में पर्यावरण विशेषज्ञ, भारत के सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के जज, ज़िला अदालतों के जज, अलग-अलग मंत्रालयों के सचिव, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, राज्य न्यायिक अकादमियों, राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरणों, राज्य विशेषज्ञ मूल्यांकन समितियों (SEACs), राज्य पर्यावरण प्रभाव मूल्यांकन प्राधिकरणों (SEIAAs), राज्य वेटलैंड प्राधिकरणों और अन्य संबंधित पक्षों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। इसमें 17 देशों के जाने-माने जज और न्यायिक प्रतिनिधि भी एक साथ आएंगे।

