वाराणसी में सपा नेताओं ने फाड़े 28 होर्डिंग:सपा प्रवक्ता बोले-अखिलेश के खिलाफ भाजपा की साजिश, 2027 की बौखलाहट

वाराणसी में सपा नेताओं ने फाड़े 28 होर्डिंग:सपा प्रवक्ता बोले-अखिलेश के खिलाफ भाजपा की साजिश, 2027 की बौखलाहट

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ शहर से लेकर देहात तक 28 पोस्टर लगाए गए थे, जिन्हें समाजवादी नेताओं ने फाडकर उतार दिया। इनमें अखिलेश के साथ अतीक अहमद, आजम खान, मुख्तार अंसारी और रमाकांत यादव की तस्वीरें छपी थीं। पोस्टर किसने लगवाए हैं, इसका पता नहीं चल पाया है लेकिन सपा नेताओं ने भाजपा पर आरोप लगाया है। पोस्टर लगने से सपा कार्यकर्ता नाराज हैं। पूर्व मंत्री मनोज राय धूपचंडी, सपा प्रदेश सचिव राजू यादव समेत कई नेताओं ने मौके पर पहुंचकर ज्यादातर पोस्टर फाड़ दिए। कहीं पोल पर चढ़कर तो कहीं बड़े डंडों से पोस्टर फाड़ डाले। सपा प्रवक्ता मनोज राय धूपचंडी ने बताया कि जनता में बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा बौखला गई है और सपा को बदनाम करने के नए बहाने ढूंढ रही है। भाजपा में सबसे ज्यादा भ्रष्टचारी, अपराधी और भू माफिया बैठे हैं, इनका पोस्टर भी जारी करे। अखिलेश यादव 2027 में सरकार बना रहे हैं इसके भय से उन्हें बदनाम करने का कुचक्र भाजपा ने रचा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *