आजमगढ़ में बोले सपा महासचिव शिवपाल यादव:यूपी में सबसे बेईमान और भ्रष्टाचारी सरकार, आजम खान को फंसाने वालों को लगेगा श्राप

आजमगढ़ में बोले सपा महासचिव शिवपाल यादव:यूपी में सबसे बेईमान और भ्रष्टाचारी सरकार, आजम खान को फंसाने वालों को लगेगा श्राप

आजमगढ़ जिले के दौरे पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल यादव ने सगड़ी तहसील में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस समीक्षा बैठक में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर समीक्षा की गई और सभी को मजबूती के साथ जुट जाने का निर्देश दिया गया। सपा महासचिव शिवपाल यादव ने भाजपा की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में लगातार जनता की समस्याएं बढ़ रही हैं। किसानों नौजवानों की कोई बात सुनने वाला नहीं है। खाद की व्यवस्था नहीं है। बिजली का इंतजाम नहीं है। नहरों में पानी नहीं है। महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। यूपी सरकार को बताया बेईमान सरकार
सपा महासचिव शिवपाल यादव ने यूपी सरकार को सबसे बेईमान और भ्रष्टाचारी सरकार बताते हुए कहा कि जनता इस सरकार को हटाना चाहती है। यह झूठी सरकार है। प्रदेश के कई जिलों में आजम खान अखिलेश यादव अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी के साथ विवादित पोस्टर लगाए जाने के सवाल पर सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आजम खान 10 बार के विधायक हैं दो बार के सांसद हैं। यह सरकार छोटे-छोटे और झूठे मुकदमों में फंसा रही है। ऐसा करने वालों पर पाप पड़ेगा। निश्चित रूप से यह सरकार हटेगी। और इसका श्राप फंसाने वालों पर लगेगा भी। इस समीक्षा बैठक में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव, विधायक डॉक्टर एच एन पटेल, जिला अध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम करेली सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *