वरला/बलवाड़ी| बलवाड़ी के पास केरमला गांव स्थित जय वगाई माता मंदिर में शारदीय नवरात्रि पर जय वगाई माता समिति ने कन्या पूजन व भंडारे का आयोजन किया। इसमें केरमला सहित आसपास के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और माता के दर्शन-पूजन कर महाप्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम की शुरुआत रात में संगीतमय हरिनाम कीर्तन और भजनों से हुई। भक्ति गीतों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। इसके बाद विधि-विधान से कन्या पूजन कर कन्या भोज कराया गया। समिति के सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने दर्शन, भोजन प्रसादी और श्रद्धालुओं की व्यवस्था संभाली। आयोजन में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भंडारे और भजन-कीर्तन से गांव में धार्मिक उत्साह का माहौल रहा

