रानियां में डोडा पोस्त सप्लाई करने वाले 2 भाई काबू:पहले पकड़े गए युवक को पहुंचाया, पुलिस पूछताछ में नाम सामने आए

रानियां में डोडा पोस्त सप्लाई करने वाले 2 भाई काबू:पहले पकड़े गए युवक को पहुंचाया, पुलिस पूछताछ में नाम सामने आए

सिरसा में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर पहले पकड़े गए एक युवक को डोडा चूरा पोस्त सप्लाई करने का आरोप है। पुलिस ने 26 अगस्त को रानियां क्षेत्र में एक युवक को 6 किलो 76 ग्राम डोडा चूरा पोस्त के साथ पकड़ा था। इसी मामले की जांच के दौरान दोनों भाइयों के नाम सामने आए थे। इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की और रानियां क्षेत्र में दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव मोहर सिंह थैहड़ निवासी गुरविंद्र और उसके भाई सुखविंद्र के रूप में हुई है। दोनों करनैल सिंह के बेटे हैं। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नशे की सप्लाई कहां से की जा रही थी और इस मामले में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। डोडा चूरा पोस्त के साथ पकड़ा था युवक पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त 2026 को एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की टीम को रानियां क्षेत्र में नशा तस्करी की सूचना मिली थी। इस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए एक युवक भजन सिंह निवासी रत्ताखेड़ा को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 6 किलो 76 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ। इसके बाद रानियां थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पूछताछ में सामने आए दोनों भाइयों के नाम जांच के दौरान पकड़े गए युवक से पूछताछ की गई। इसमें उसने पुलिस को बताया कि डोडा चूरा पोस्त उसने गांव मोहर सिंह थैहड़ निवासी गुरविंद्र और उसके भाई सुखविंद्र से खरीदा था। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब नशा तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों को नशे की सप्लाई कौन करता था और इस कारोबार में दूसरे लोगों की क्या भूमिका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान जारी है और नशा तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *