लोक शिकायत निवारण की सुनवाई, 14 मामलों पर चर्चा

लोक शिकायत निवारण की सुनवाई, 14 मामलों पर चर्चा

बांका | बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत शुक्रवार को जिला पदाधिकारी-सह-द्वितीय अपीलीय प्राधिकार, बांका की अध्यक्षता में द्वितीय अपीलों की सुनवाई की गई। सुनवाई के लिए कुल 14 मामले निर्धारित थे। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों में प्राप्त जांच प्रतिवेदनों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।सुनवाई के दौरान विद्युत विपत्र में सुधार से संबंधित एक मामले में अपीलार्थी लोक प्राधिकार के प्रतिवेदन से संतुष्ट नहीं थे। इस पर संबंधित लोक प्राधिकार को पुनः प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया, ताकि मामले का उचित निष्पादन किया जा सके। वहीं, अतिक्रमण से संबंधित मामले में संबंधित अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमणवाद संधारित कर अतिक्रमणकारियों को निर्धारित प्रपत्र में नोटिस जारी किया गया है। बांका | बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत शुक्रवार को जिला पदाधिकारी-सह-द्वितीय अपीलीय प्राधिकार, बांका की अध्यक्षता में द्वितीय अपीलों की सुनवाई की गई। सुनवाई के लिए कुल 14 मामले निर्धारित थे। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों में प्राप्त जांच प्रतिवेदनों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।सुनवाई के दौरान विद्युत विपत्र में सुधार से संबंधित एक मामले में अपीलार्थी लोक प्राधिकार के प्रतिवेदन से संतुष्ट नहीं थे। इस पर संबंधित लोक प्राधिकार को पुनः प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया, ताकि मामले का उचित निष्पादन किया जा सके। वहीं, अतिक्रमण से संबंधित मामले में संबंधित अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमणवाद संधारित कर अतिक्रमणकारियों को निर्धारित प्रपत्र में नोटिस जारी किया गया है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *