भास्कर न्यूज | सिंघिया आगामी दुर्गा पूजा पर्व को सौहार्दपूर्ण माहौल में शांति पूर्वक संपन्न करवाने को लेकर शुक्रवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। सर्किल इंस्पेक्टर मनोज कुमार की मौजूदगी में बैठक की अध्यक्षता बीडीओ विवेक रंजन ने किया। संचालन थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता के किया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने मेला कमेटी से जुड़े लोगों को पूजा के दौरान मेला परिसर में विधि व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधि और बुद्धिजीवियों से मेला के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। बैठक में बीडीओ विवेक रंजन ने पूजा समिति से जुड़े लोगों को पूजा के दौरान भीड़ को नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान रखने को कहा। भास्कर न्यूज | सिंघिया आगामी दुर्गा पूजा पर्व को सौहार्दपूर्ण माहौल में शांति पूर्वक संपन्न करवाने को लेकर शुक्रवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। सर्किल इंस्पेक्टर मनोज कुमार की मौजूदगी में बैठक की अध्यक्षता बीडीओ विवेक रंजन ने किया। संचालन थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता के किया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने मेला कमेटी से जुड़े लोगों को पूजा के दौरान मेला परिसर में विधि व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधि और बुद्धिजीवियों से मेला के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। बैठक में बीडीओ विवेक रंजन ने पूजा समिति से जुड़े लोगों को पूजा के दौरान भीड़ को नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान रखने को कहा।

