दरभंगा में सोमवार को लूट की साजिश रच रहे 5 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दो अन्य मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार बदमाशों के पास से देसी कट्टा, मैगजीन सहित पिस्टल, 2 कारतूस, 4 मोबाइल और 2 बाइक मिली हैं। एसडीपीओ एसके सुमन ने बताया कि 1 नवंबर की रात करीब 9:45 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कटका से लखाबांध जाने वाली भट्ठा रोड के किनारे एक झोपड़ी के पास कुछ हथियारबंद युवक लूटपाट की साजिश रच रहे हैं। सूचना के सत्यापन के लिए थानाध्यक्ष बसंत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद युवक भागने लगे। पुलिस बल ने घेराबंदी कर पांच युवकों को पकड़ लिया। मामला सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र का है। इनकी हुई गिरफ्तारी गिरफ्तार युवकों की पहचान कटका गांव के अमित कुमार (18) और मोहम्मद जुबैद (23), जबकि पकड़ीहार गांव का प्रशांत कुमार (20), संजीत कुमार यादव (20) और संजन कुमार (18) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मोहम्मद जुबैद के मोबाइल की जांच में हथियार के साथ एक युवक की तस्वीर और वीडियो मिला। पूछताछ में उसकी पहचान कटका निवासी सानू कुमार के रूप में हुई। एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ के दौरान जुबैद ने हथियार ब्रह्मपुर निवासी सुधाकर भारद्वाज तक पहुंचाने की बात कही है। पुलिस सानू कुमार और सुधाकर भारद्वाज की तलाश में छापेमारी कर रही है। दोनों को इस मामले में फरार बताया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार जुबैद पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है और फिलहाल जमानत पर था। थानाध्यक्ष के बयान पर केस दर्ज
थानाध्यक्ष बसंत कुमार के बयान पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 310(4), 310(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए, 26 एवं 35 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास का भी पता लगा रही है। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष बसंत कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा, पुलिस अवर निरीक्षक कमलेश कुमार मिश्र सहित सिंहवाड़ा थाना के पुलिसकर्मी शामिल थे। दरभंगा में सोमवार को लूट की साजिश रच रहे 5 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दो अन्य मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार बदमाशों के पास से देसी कट्टा, मैगजीन सहित पिस्टल, 2 कारतूस, 4 मोबाइल और 2 बाइक मिली हैं। एसडीपीओ एसके सुमन ने बताया कि 1 नवंबर की रात करीब 9:45 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कटका से लखाबांध जाने वाली भट्ठा रोड के किनारे एक झोपड़ी के पास कुछ हथियारबंद युवक लूटपाट की साजिश रच रहे हैं। सूचना के सत्यापन के लिए थानाध्यक्ष बसंत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद युवक भागने लगे। पुलिस बल ने घेराबंदी कर पांच युवकों को पकड़ लिया। मामला सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र का है। इनकी हुई गिरफ्तारी गिरफ्तार युवकों की पहचान कटका गांव के अमित कुमार (18) और मोहम्मद जुबैद (23), जबकि पकड़ीहार गांव का प्रशांत कुमार (20), संजीत कुमार यादव (20) और संजन कुमार (18) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मोहम्मद जुबैद के मोबाइल की जांच में हथियार के साथ एक युवक की तस्वीर और वीडियो मिला। पूछताछ में उसकी पहचान कटका निवासी सानू कुमार के रूप में हुई। एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ के दौरान जुबैद ने हथियार ब्रह्मपुर निवासी सुधाकर भारद्वाज तक पहुंचाने की बात कही है। पुलिस सानू कुमार और सुधाकर भारद्वाज की तलाश में छापेमारी कर रही है। दोनों को इस मामले में फरार बताया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार जुबैद पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है और फिलहाल जमानत पर था। थानाध्यक्ष के बयान पर केस दर्ज
थानाध्यक्ष बसंत कुमार के बयान पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 310(4), 310(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए, 26 एवं 35 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास का भी पता लगा रही है। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष बसंत कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा, पुलिस अवर निरीक्षक कमलेश कुमार मिश्र सहित सिंहवाड़ा थाना के पुलिसकर्मी शामिल थे।

