लूट का विरोध करने पर युवक को गोली मारी:जांघ में लगी, बाइक सवार 3 अपराधी फरार; घटना के घंटों बाद सीवान पुलिस को मिली सूचना

लूट का विरोध करने पर युवक को गोली मारी:जांघ में लगी, बाइक सवार 3 अपराधी फरार; घटना के घंटों बाद सीवान पुलिस को मिली सूचना

सीवान के महादेवा थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले और पुलिस के सूचना-तंत्र की स्थिति पर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। झुनापुर हाईवे के समीप बाइक सवार तीन अपराधियों ने लूट का विरोध करने पर 30 वर्षीय युवक सुभाष कुमार को गोली मार दी। गोली उसके बाएं पैर की जांघ में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद तीनों अपराधी मौके से फरार हो गए। घायल युवक की पहचान बिंदुसार बुजुर्ग निवासी लालदेव ठाकुर के पुत्र सुभाष कुमार के रूप में हुई है। परिजनों और गैराज मालिक के अनुसार सुभाष प्रतिदिन वाहनों और सामान की सुरक्षा के लिए गैराज में ही सोता है। गैराज जाते समय तीन अपराधियों ने रोका करीब नौ बजे सुभाष झुनापुर हाईवे से गैराज की ओर जा रहा था। इसी दौरान अपाची बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया और मोबाइल व अन्य सामान देने को कहा। सुभाष ने पहले विरोध किया। बाद में डर के कारण सामान देने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान मोबाइल कवर में रखे कागजात निकालने के क्रम में एक अपराधी ने कमर से कट्टा निकाला और गोली चला दी। गोली सुभाष की जांघ में लगी और वह सड़क पर गिर पड़ा। उसके शोर मचाने पर हाईवे पर मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। इसके बाद तीनों अपराधी बाइक से फरार हो गए। गोली पैर में फंसी, ऑपरेशन कर निकाली गई घायल सुभाष ने किसी तरह गैराज मालिक को फोन किया। इसके बाद उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया। गोली पैर में फंसी होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। परिजनों ने सुभाष को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां ऑपरेशन कर गोली बाहर निकाली गई। घटना के घंटों बाद पुलिस को मिली जानकारी घटना का सबसे गंभीर पहलू पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सामने आया। रात करीब नौ बजे हाईवे के समीप गोलीबारी की घटना होने के बावजूद महादेवा थाना पुलिस को तत्काल इसकी जानकारी नहीं मिली। परिजन घायल को लेकर इलाज के लिए अस्पतालों में भटकते रहे और पुलिस महकमा घटना से अनजान रहा। इलाज के बाद परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने पर पुलिस सक्रिय हुई। इसके बाद महादेवा थानाध्यक्ष विनीत विनायक और एसपी भारत सोनी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने निजी नर्सिंग होम पहुंचकर घायल से भी घटना की जानकारी ली। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस घटनास्थल से एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। थानाध्यक्ष विनीत विनायक ने बताया कि पुलिस को गोली लगने की सूचना सुबह मिली। सूचना मिलते ही घटनास्थल की जांच कराई गई और एफएसएल टीम से साक्ष्य जुटाए गए। घायल का बयान भी दर्ज किया गया है। अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी है। हाईवे मोड़ पर नशेड़ियों के जमावड़े की शिकायत स्थानीय लोगों के अनुसार झुनापुर हाईवे मोड़ के आसपास शाम के समय नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है। ऐसे में घटना ने इस इलाके में पुलिस गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यस्त हाईवे पर युवक को रोककर गोली मारना और घटना की सूचना घंटों बाद पुलिस तक पहुंचना सुरक्षा व्यवस्था में खामी को सामने लाता है। स्थानीय लोगों ने इलाके में नियमित पुलिस गश्ती और डायल-112 की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की है। सीवान के महादेवा थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले और पुलिस के सूचना-तंत्र की स्थिति पर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। झुनापुर हाईवे के समीप बाइक सवार तीन अपराधियों ने लूट का विरोध करने पर 30 वर्षीय युवक सुभाष कुमार को गोली मार दी। गोली उसके बाएं पैर की जांघ में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद तीनों अपराधी मौके से फरार हो गए। घायल युवक की पहचान बिंदुसार बुजुर्ग निवासी लालदेव ठाकुर के पुत्र सुभाष कुमार के रूप में हुई है। परिजनों और गैराज मालिक के अनुसार सुभाष प्रतिदिन वाहनों और सामान की सुरक्षा के लिए गैराज में ही सोता है। गैराज जाते समय तीन अपराधियों ने रोका करीब नौ बजे सुभाष झुनापुर हाईवे से गैराज की ओर जा रहा था। इसी दौरान अपाची बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया और मोबाइल व अन्य सामान देने को कहा। सुभाष ने पहले विरोध किया। बाद में डर के कारण सामान देने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान मोबाइल कवर में रखे कागजात निकालने के क्रम में एक अपराधी ने कमर से कट्टा निकाला और गोली चला दी। गोली सुभाष की जांघ में लगी और वह सड़क पर गिर पड़ा। उसके शोर मचाने पर हाईवे पर मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। इसके बाद तीनों अपराधी बाइक से फरार हो गए। गोली पैर में फंसी, ऑपरेशन कर निकाली गई घायल सुभाष ने किसी तरह गैराज मालिक को फोन किया। इसके बाद उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया। गोली पैर में फंसी होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। परिजनों ने सुभाष को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां ऑपरेशन कर गोली बाहर निकाली गई। घटना के घंटों बाद पुलिस को मिली जानकारी घटना का सबसे गंभीर पहलू पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सामने आया। रात करीब नौ बजे हाईवे के समीप गोलीबारी की घटना होने के बावजूद महादेवा थाना पुलिस को तत्काल इसकी जानकारी नहीं मिली। परिजन घायल को लेकर इलाज के लिए अस्पतालों में भटकते रहे और पुलिस महकमा घटना से अनजान रहा। इलाज के बाद परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने पर पुलिस सक्रिय हुई। इसके बाद महादेवा थानाध्यक्ष विनीत विनायक और एसपी भारत सोनी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने निजी नर्सिंग होम पहुंचकर घायल से भी घटना की जानकारी ली। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस घटनास्थल से एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। थानाध्यक्ष विनीत विनायक ने बताया कि पुलिस को गोली लगने की सूचना सुबह मिली। सूचना मिलते ही घटनास्थल की जांच कराई गई और एफएसएल टीम से साक्ष्य जुटाए गए। घायल का बयान भी दर्ज किया गया है। अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी है। हाईवे मोड़ पर नशेड़ियों के जमावड़े की शिकायत स्थानीय लोगों के अनुसार झुनापुर हाईवे मोड़ के आसपास शाम के समय नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है। ऐसे में घटना ने इस इलाके में पुलिस गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यस्त हाईवे पर युवक को रोककर गोली मारना और घटना की सूचना घंटों बाद पुलिस तक पहुंचना सुरक्षा व्यवस्था में खामी को सामने लाता है। स्थानीय लोगों ने इलाके में नियमित पुलिस गश्ती और डायल-112 की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *