बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र में एक प्राइवेट टीचर पर अपनी ही कोचिंग संस्थान में पढ़ने वाली 16 साल की छात्रा के साथ रेप का आरोप लगा है। आरोपी टीचर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का नगर मंत्री भी है। आरोप है कि एक साल से पीड़िता को झांसे में लेने की कोशिश कर रहा था। आखिरी बार 16 सिंतबर को आरोपी ने रेप की वारदात को अंजाम दिया। परेशान छात्रा डिप्रेशन में रहने लगी थी, जब उसके परिजन ने पूछताछ की तो सोमवार को छात्रा ने घटना की जानकारी दी। पीड़िता की मां की ओर से बखरी थाने में दिए गए आवेदन के आधार पर आरोपी टीचर सह एबीवीपी के नगर मंत्री सौरभ कुमार के खिलाफ संंबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला पीड़िता बखरी स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान में पढ़ाई करती है। उसी कोचिंग में पढ़ाने वाले सौरभ कुमार ने छात्रा को प्रेम जाल में फंसा लिया था। वो छात्रा को खाने-पीने की चीजों का लालच देकर बातचीत करता था और एग्जाम में अच्छे नंबर से पास कराने और शादी का झांसा देकर पिछले एक साल से रेप की वारदात को अंजाम दे रहा था। सौरभ कुमार ने आखिरी बार 16 सितंबर को बखरी डीएसपी आवास से 100 मीटर दूर झाड़ियों में रेप की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद से नाबालिग काफी डरी-सहमी और मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। उसके व्यवहार में अचानक आए बदलाव और डिप्रेशन को देखकर परिजन को अनहोनी की आशंका हुई। परिजन ने जब पूछताछ की, तो पीड़िता ने 17 सितंबर को ही वारदात की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता की मां और परिजन इस संबंध में शिकायत लेकर आरोपी शिक्षक सौरभ कुमार और कोचिंग संचालक के पास पहुंचे, तो मामला सुलझाने के बजाय आरोपी और कोचिंग संचालक उसके चचेरे भाई ने पीड़िता के परिजन को धमकी दी। 17 की शाम को पीड़िता की मां पुलिस के पास गई, एफआईआर दर्ज नहीं किया आरोपी की ओर से धमकी के बाद पीड़िता की मां 17 सितंबर की शाम को ही बखरी थाना पहुंची और लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। उधर, कुछ लोगों ने आरोपी और उसके परिजन को जानकारी दी कि पीड़िता पुलिस के पास गई है तो आरोपी और उसके चचेरे भाई ने पीड़िता के परिजन से केस न करने की मिन्नतें करने लगा। पीड़िता के परिजन के मुताबिक, आरोपी टीचर हाथ-पैर पकड़कर माफी मांगने लगा। कहा कि गलती हो गई, एक बार मौका दे दीजिए, हम मंदिर में शादी कराने के लिए तैयार हैं। लेकिन पीड़िता के परिजन का स्पष्ट कहना है कि नाबालिग बच्ची की जिंदगी बर्बाद कर दी गई है। अब कोई समझौता नहीं होगा, आरोपी को जेल की सलाखों के पीछे जाना ही पड़ेगा। केस दर्ज न होने पर पीड़िता की मां ने एसपी से की शिकायत बखरी थाना में जब केस दर्ज नहीं किया गया, तो पीड़िता की मां ने 21 सितंबर को बेगूसराय के एसपी मनीष से शिकायत की। एसपी ने तत्काल बखरी थाना की पुलिस को मामले की पड़ताल के लिए कहा। प्रथमदृष्टया आरोप सही पाए जाने पर बखरी थाना की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। बखरी थाना की पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। एसपी मनीष ने बताया कि पीड़िता को महिला पुलिस अधिकारी के कड़े संरक्षण में सदर अस्पताल भेजा गया है, जहां मेडिकल जांच कराई गई है। घटना से जुड़े वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की विशेष टीम को बुलाया गया है। आरोपी सौरभ कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। आरोपी लगातार दूसरी बार बना है एबीवीपी का नगर मंत्री, 22 नवंबर को है शादी आरोपी सौरभ लगातार दूसरी बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का नगर मंत्री बना है। जानकारी के मुताबिक, 22 नवंबर को उसकी शादी होनी है। शादी के लिए टेंट, खाना-पीना, गाड़ी आदि की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र में एक प्राइवेट टीचर पर अपनी ही कोचिंग संस्थान में पढ़ने वाली 16 साल की छात्रा के साथ रेप का आरोप लगा है। आरोपी टीचर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का नगर मंत्री भी है। आरोप है कि एक साल से पीड़िता को झांसे में लेने की कोशिश कर रहा था। आखिरी बार 16 सिंतबर को आरोपी ने रेप की वारदात को अंजाम दिया। परेशान छात्रा डिप्रेशन में रहने लगी थी, जब उसके परिजन ने पूछताछ की तो सोमवार को छात्रा ने घटना की जानकारी दी। पीड़िता की मां की ओर से बखरी थाने में दिए गए आवेदन के आधार पर आरोपी टीचर सह एबीवीपी के नगर मंत्री सौरभ कुमार के खिलाफ संंबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला पीड़िता बखरी स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान में पढ़ाई करती है। उसी कोचिंग में पढ़ाने वाले सौरभ कुमार ने छात्रा को प्रेम जाल में फंसा लिया था। वो छात्रा को खाने-पीने की चीजों का लालच देकर बातचीत करता था और एग्जाम में अच्छे नंबर से पास कराने और शादी का झांसा देकर पिछले एक साल से रेप की वारदात को अंजाम दे रहा था। सौरभ कुमार ने आखिरी बार 16 सितंबर को बखरी डीएसपी आवास से 100 मीटर दूर झाड़ियों में रेप की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद से नाबालिग काफी डरी-सहमी और मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। उसके व्यवहार में अचानक आए बदलाव और डिप्रेशन को देखकर परिजन को अनहोनी की आशंका हुई। परिजन ने जब पूछताछ की, तो पीड़िता ने 17 सितंबर को ही वारदात की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता की मां और परिजन इस संबंध में शिकायत लेकर आरोपी शिक्षक सौरभ कुमार और कोचिंग संचालक के पास पहुंचे, तो मामला सुलझाने के बजाय आरोपी और कोचिंग संचालक उसके चचेरे भाई ने पीड़िता के परिजन को धमकी दी। 17 की शाम को पीड़िता की मां पुलिस के पास गई, एफआईआर दर्ज नहीं किया आरोपी की ओर से धमकी के बाद पीड़िता की मां 17 सितंबर की शाम को ही बखरी थाना पहुंची और लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। उधर, कुछ लोगों ने आरोपी और उसके परिजन को जानकारी दी कि पीड़िता पुलिस के पास गई है तो आरोपी और उसके चचेरे भाई ने पीड़िता के परिजन से केस न करने की मिन्नतें करने लगा। पीड़िता के परिजन के मुताबिक, आरोपी टीचर हाथ-पैर पकड़कर माफी मांगने लगा। कहा कि गलती हो गई, एक बार मौका दे दीजिए, हम मंदिर में शादी कराने के लिए तैयार हैं। लेकिन पीड़िता के परिजन का स्पष्ट कहना है कि नाबालिग बच्ची की जिंदगी बर्बाद कर दी गई है। अब कोई समझौता नहीं होगा, आरोपी को जेल की सलाखों के पीछे जाना ही पड़ेगा। केस दर्ज न होने पर पीड़िता की मां ने एसपी से की शिकायत बखरी थाना में जब केस दर्ज नहीं किया गया, तो पीड़िता की मां ने 21 सितंबर को बेगूसराय के एसपी मनीष से शिकायत की। एसपी ने तत्काल बखरी थाना की पुलिस को मामले की पड़ताल के लिए कहा। प्रथमदृष्टया आरोप सही पाए जाने पर बखरी थाना की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। बखरी थाना की पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। एसपी मनीष ने बताया कि पीड़िता को महिला पुलिस अधिकारी के कड़े संरक्षण में सदर अस्पताल भेजा गया है, जहां मेडिकल जांच कराई गई है। घटना से जुड़े वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की विशेष टीम को बुलाया गया है। आरोपी सौरभ कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। आरोपी लगातार दूसरी बार बना है एबीवीपी का नगर मंत्री, 22 नवंबर को है शादी आरोपी सौरभ लगातार दूसरी बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का नगर मंत्री बना है। जानकारी के मुताबिक, 22 नवंबर को उसकी शादी होनी है। शादी के लिए टेंट, खाना-पीना, गाड़ी आदि की एडवांस बुकिंग हो चुकी है।

