पटना के फुलवारी शरीफ स्थित आदर्श नगर से दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि 10 लाख रुपए दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। साथ ही उसे समाज और कोर्ट की नजरों में पागल साबित करने की भी कोशिश की गई। पीड़िता पूजा कुमारी ने बताया कि उनकी शादी 29 नवंबर 2021 को आदर्श नगर निवासी हरिप्रसाद के बेटे विवेक कुमार (34 ) के साथ हुई थी। विवेक कुमार बिजली विभाग में क्लर्क के पद पर आरा में तैनात हैं। शादी के एक साल बाद जब बेटी को जन्म है। बेटी के जन्म के बाद ससुराल वालों का व्यवहार बदल गया। पति और ससुराल के अन्य सदस्यों ने मायके वालों से 10 लाख रुपए दहेज की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर आए दिन उनके साथ मारपीट और मानसिक रूप से परेशान किया जाने लगा। एक साल पहले थाने में शिकायत दर्ज कराई थी पूजा कुमारी के अनुसार, करीब एक साल पहले फुलवारी शरीफ थाने में प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पति ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दी। जब मामला कोर्ट पहुंचा, तो पूजा ने पति के साथ रहने की इच्छा जताई और तलाक लेने से साफ इनकार कर दिया। पति और ससुराल वालों ने उन्हें मानसिक रूप से बीमार (पागल) घोषित करने की कोशिश शुरू कर दी। इस साजिश के तहत एक बार पीड़िता को नशामुक्ति केंद्र तक भेज दिया गया था। कोर्ट के आदेश पर पहुंची ससुराल, तो बुलाई एंबुलेंस पूजा ने बताया की सोमवार (21 सितंबर) को कोई में इस मामले की सुनवाई थी, जहां कोर्ट ने उसे अपने ससुराल में रहने का निर्देश दिया। मंगलवार की शाम जब पूजा कुमारी अपने ससुराल पहुंची, तो मुख्य गेट पर ताला लटका मिला। इसके बाद सास, ससुर और पति ने मौके पर एंबुलेंस बुलाकर उन्हें जबरन अस्पताल भेजकर पागल साबित करने का प्रयास किया। पीड़िता ने स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि भीम पंडित को फोन कर मदद के लिए बुलाया। पार्षद प्रतिनिधि ने मौके पर पहुंचकर जब इस अमानवीय हरकत का विरोध किया, तो आरोपी पति और ससुराल वाले वहां से फरार हो गए। पीड़िता की गुहार पूजा कुमारी का कहना है कि वह अपने पति और सास-ससुर के साथ ही रहना चाहती हैं, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग लगातार मारपीट कर उन्हें बेघर करने और मानसिक रूप से अस्वस्थ साबित करने पर तुले हैं। पटना के फुलवारी शरीफ स्थित आदर्श नगर से दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि 10 लाख रुपए दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। साथ ही उसे समाज और कोर्ट की नजरों में पागल साबित करने की भी कोशिश की गई। पीड़िता पूजा कुमारी ने बताया कि उनकी शादी 29 नवंबर 2021 को आदर्श नगर निवासी हरिप्रसाद के बेटे विवेक कुमार (34 ) के साथ हुई थी। विवेक कुमार बिजली विभाग में क्लर्क के पद पर आरा में तैनात हैं। शादी के एक साल बाद जब बेटी को जन्म है। बेटी के जन्म के बाद ससुराल वालों का व्यवहार बदल गया। पति और ससुराल के अन्य सदस्यों ने मायके वालों से 10 लाख रुपए दहेज की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर आए दिन उनके साथ मारपीट और मानसिक रूप से परेशान किया जाने लगा। एक साल पहले थाने में शिकायत दर्ज कराई थी पूजा कुमारी के अनुसार, करीब एक साल पहले फुलवारी शरीफ थाने में प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पति ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दी। जब मामला कोर्ट पहुंचा, तो पूजा ने पति के साथ रहने की इच्छा जताई और तलाक लेने से साफ इनकार कर दिया। पति और ससुराल वालों ने उन्हें मानसिक रूप से बीमार (पागल) घोषित करने की कोशिश शुरू कर दी। इस साजिश के तहत एक बार पीड़िता को नशामुक्ति केंद्र तक भेज दिया गया था। कोर्ट के आदेश पर पहुंची ससुराल, तो बुलाई एंबुलेंस पूजा ने बताया की सोमवार (21 सितंबर) को कोई में इस मामले की सुनवाई थी, जहां कोर्ट ने उसे अपने ससुराल में रहने का निर्देश दिया। मंगलवार की शाम जब पूजा कुमारी अपने ससुराल पहुंची, तो मुख्य गेट पर ताला लटका मिला। इसके बाद सास, ससुर और पति ने मौके पर एंबुलेंस बुलाकर उन्हें जबरन अस्पताल भेजकर पागल साबित करने का प्रयास किया। पीड़िता ने स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि भीम पंडित को फोन कर मदद के लिए बुलाया। पार्षद प्रतिनिधि ने मौके पर पहुंचकर जब इस अमानवीय हरकत का विरोध किया, तो आरोपी पति और ससुराल वाले वहां से फरार हो गए। पीड़िता की गुहार पूजा कुमारी का कहना है कि वह अपने पति और सास-ससुर के साथ ही रहना चाहती हैं, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग लगातार मारपीट कर उन्हें बेघर करने और मानसिक रूप से अस्वस्थ साबित करने पर तुले हैं।

