लुधियाना के जोधेवाल थाना के अंतर्गत आने वाले विष्णु नगर (राहों रोड) में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 15 वर्षीय 10वीं की छात्रा ने समलैंगिक विवाह (same-sex marriage) के दबाव में आकर आत्महत्या कर ली। आरोपी लड़की छात्रा को इस हद तक परेशान कर रही थी। कमरे में पंखे से लटकता मिला शव मृतका की पहचान गरीतिका (15) के रूप में हुई है। पिता सुनील कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह एक फैक्ट्री में काम करते हैं और घर में मृतका की एक छोटी बहन भी है। 31 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 5 बजे उनकी बेटी गरीतिका ने अपने कमरे में पंखे के साथ फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। 5-6 महीने पहले दोस्तों के जरिए हुई थी दोस्ती पिता ने बताया कि उनकी बेटी करीब 5-6 महीने पहले अपने दोस्तों के माध्यम से ईशू नाम की लड़की के संपर्क में आई थी। आरोपी ईशू गोपाल नगर की रहने वाली है। ईशू उनकी बेटी पर समलैंगिक विवाह करने का लगातार दबाव बना रही थी।इसी मानसिक परेशानी और दबाव के चलते छात्रा ने कदम उठा लिया। पहले भी अन्य लड़कियों को फंसा चुकी है आरोपी थाना जोधेवाल पुलिस ने पिता सुनील कुमार की शिकायत पर आरोपी ईशू के खिलाफ 1 नवंबर को BNS की धारा 108 के तहत FIR दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर रहे इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर SI सुखविंदर सिंह ने बताया कि जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी लड़की पहले भी एक-दो और लड़कियों को इसी तरह अपने जाल में फंसा चुकी है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

