इंडियन नेवी ने लुटेरों से ईरानी जहाज को बचाया:सोमालिया के लुटेरों ने क्रू के 20 लोगों का अपहरण किया था; मुंबई से 3000 किमी दूर ऑपरेशन

इंडियन नेवी ने लुटेरों से ईरानी जहाज को बचाया:सोमालिया के लुटेरों ने क्रू के 20 लोगों का अपहरण किया था; मुंबई से 3000 किमी दूर ऑपरेशन

भारतीय नौसेना ने सोमाली समुद्री लुटेरों के कब्जे से मछली पकड़ने वाला जहाज अजिनी छुड़ा लिया। नौसेना ने जहाज के 20 ईरानी क्रू सदस्यों को सुरक्षित बचाया। यह ऑपरेशन सोमवार को पूरा हुआ। 12 हथियारबंद समुद्री लुटेरों ने गुरुवार को सोमालिया के उत्तर-पूर्वी तट जहाज का अपहरण किया था। मुंबई से 3,000 किमी से ज्यादा दूर चले 48 घंटे के ऑपरेशन में भारतीय वायुसेना ने भी मदद की। सोमालिया के तट से जहाज कब्जे में लिया गया भारतीय नौसेना ने अजिनी को खोजकर रोका। इसके बाद जहाज और उसके क्रू को समुद्री लुटेरों से छुड़ाया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय नौसेना को सफल ऑपरेशन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना ने समय पर मदद की। आशंका थी कि लुटेरे इसका इस्तेमाल व्यापारिक जहाजों पर आगे हमले करने के लिए करेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, अपहरण के समय जहाज पर 21 ईरानी क्रू सदस्य और दो सोमाली सुरक्षा गार्ड थे। इस तरह जहाज पर कुल 23 लोग सवार थे। सोमाली समुद्री लूट की घटनाएं फिर बढ़ीं अजिनी का अपहरण अदन की खाड़ी और पश्चिमी हिंद महासागर में सोमाली समुद्री लूट की घटनाएं बढ़ने के बीच हुआ। हाल के महीनों में कई व्यापारिक जहाजों पर हमले हुए हैं। सोमाली में भारतीय सेना के प्रमुख ऑपरेशन्स… 29 मार्च 2024: 12 घंटे के सटीक अभियान में नौसेना ने ईरानी जहाज ‘अल-कंबर’ को 9 लुटेरों के चंगुल से छुड़ाकर सभी 23 पाकिस्तानी नागरिकों को बचाया। 16 मार्च 2024: 40 घंटे चले बड़े ऑपरेशन में मार्कोस कमांडोज ने 35 सोमाली लुटेरों को आत्मसमर्पण कराया और बंधक बनाए गए मालवाहक जहाज ‘एमवी रुएन’ से 17 लोगों को मुक्त कराया। 29 जनवरी 2024: आईएनएस सुमित्रा ने सोमालिया तट पर 11 हथियारबंद समुद्री लुटेरों को घेरकर मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अल-नईमी’ के 19 क्रू मेंबर्स को सकुशल बचाया। ————————————– ये खबर भी पढ़ें… भारतीय नौसेना ने 40 घंटे में बचाया हाइजैक हुआ जहाज:3 महीने बाद हुआ 17 लोगों का रेस्क्यू, 35 समुद्री लुटेरों ने सरेंडर किया भारतीय नौसेना ने 3 महीने पहले अदन की खाड़ी में हाईजैक हुए जहाज MV रुएन को बचाने का ऑपरेशन पूरा कर लिया है। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *