लुधियाना में गड्ढे ने ली ज्योतिषी की जान:सुबह घर का सामान लेने निकले थे; भतीजे ने सड़क पर तड़पते देखा, हस्पताल लेजते हुए होई मौत

लुधियाना में गड्ढे ने ली ज्योतिषी की जान:सुबह घर का सामान लेने निकले थे; भतीजे ने सड़क पर तड़पते देखा, हस्पताल लेजते हुए होई मौत

लुधियाना की खस्ताहाल सड़कें और सिस्टम की लापरवाही एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है। सड़कों पर पड़े गड्ढे अब लोगों के लिए मौत का फंदा बन रहे हैं। ताजा मामला 32 सेक्टर मंदर के पास रोड से सामने आया है जहां सड़क पर बने एक बड़े गड्ढे की वजह से हुए हादसे में 57 वर्षीय विनोद जोशी को अपनी जान गंवानी पड़ी। यह हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं है बल्कि नगर निगम और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर एक बड़ा सवालिया निशान है। हिमाचल के धर्मपुरा में था ऑफिस,सुबह सामान लेने निकले थे जानकारी के मुताबिक 57 वर्षीय विनोद जोशी ताजपुर रोड जेल के पास अपने परिवार के साथ रहते थे। वह पेशे से ज्योतिषी थे और उनका ऑफिस हिमाचल प्रदेश के धर्मपुरा में स्थित था। यहाँ वहाँ हफ़्ते में दो दिन आटा था मंगलवार सुबह वह रोजमर्रा की तरह घर का कुछ जरूरी सामान लेने के लिए बाजार निकले थे। इसी दौरान उनकी एक्टिवा सड़क पर मौजूद एक गड्ढे का शिकार हो गई और यह भयानक हादसा हो गया। भतीजा सिलेंडर लेने जा रहा था,तब हुआ हादसे का खुलासा हादसे के वक्त वहां से कोई मदद नहीं मिली। कुछ ही देर बाद मृतक विनोद जोशी का भतीजा गौरव उसी रास्ते से गैस सिलेंडर लेने के लिए जा रहा था। तभी उसकी नजर सड़क पर पड़ी जहां उसने अपने चाचा को गंभीर हालत में तड़पते हुए देखा। गौरव तुरंत उन्हें लुधियाना के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। भरा-पूरा परिवार छोड़ गए विनोद विनोद जोशी अपने पीछे एक हंसता-खेलता परिवार छोड़ गए हैं,घर में अकेले कमाने वाले थे। उनकी पत्नी एक हाउसवाइफ हैं। परिवार में दो बेटे और एक बेटी है। उनकी बेटी की शादी हो चुकी है। उनका बड़ा बेटा परिवार से अलग रहता है जबकि छोटा बेटा एक फैक्ट्री में काम करता था लेकिन कुछ महीने से घर ही रह रहा है । घर के मुखिया की यूं अचानक मौत ने पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया है। सवाल जो प्रशासन से पूछे जाने चाहिए इस मौत ने एक बार फिर लुधियाना के बुनियादी ढांचे की पोल खोल कर रख दी है।
आखिर सड़कों की मरम्मत के नाम पर आने वाला फंड कहां जा रहा है क्या प्रशासन तभी जागेगा जब किसी और घर का चिराग इन गड्ढों की वजह से बुझ जाएगा इस मामले की शिकायत पुलिस को भी दी गई है पुलिस का कहना है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला सामने आएगा

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *