ललितपुर में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर का 388वां जन्मोत्सव:मेधावी छात्रों, समाजसेवियों का सम्मान; नशा मुक्त समाज का संकल्प

ललितपुर में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर का 388वां जन्मोत्सव:मेधावी छात्रों, समाजसेवियों का सम्मान; नशा मुक्त समाज का संकल्प

ललितपुर में गुरुवार को राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर का 388वां जन्मोत्सव मनाया गया। यह कार्यक्रम सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक गार्डन रिमझिम में जिला राठौर क्षेत्रीय समाज द्वारा आयोजित किया गया। इसमें सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सोनाली जैन और प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राठौर क्षत्रिय समाज के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर राठौर ने की। इस अवसर पर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने राष्ट्रवीर दुर्गादास के देश और समाज हित में किए गए कार्यों को याद किया। उन्होंने कहा कि हमें उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन ने घोषणा की कि शीघ्र ही नगर में राष्ट्रवीर दुर्गादास की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने राष्ट्रवीर दुर्गादास के चित्र पर माल्यार्पण किया। भाजपा नगर अध्यक्ष भगत राठौर और सुरेंद्र राठौर ने रक्तदान किया। इस मौके पर राठौर समाज ने नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प भी लिया। राठौर समाज ने मेधावी छात्र-छात्राओं, समाजसेवियों, सदर विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष सहित सभी अतिथियों को सम्मानित किया। उन्हें दुर्गादास जी का चित्र और शॉल भेंट किए गए। इस कार्यक्रम में समाजसेवी मनमोहन जड़िया, सुरेश पंथ, हरविंदर सलूजा, साहू समाज के जिलाध्यक्ष संतोष साहू, अमान साहू उपस्थित रहे। राठौर क्षत्रिय समाज के महामंत्री नीलेश्वर राठौर, कोषाध्यक्ष अरविंद राठौर, जिला प्रभारी रविशंकर राठौर, संतोष राठौर, राजकुमार राठौर और मीडिया प्रभारी शिब्बू राठौर सहित कई अन्य सदस्य भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रभारी विनोद राठौर मुनीम ने किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *