उन्नाव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, अकेली रहती थी

उन्नाव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, अकेली रहती थी

उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर में बुधवार रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव उसके घर में मिला। गुरुवार सुबह मायके पक्ष के परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई। मृतका की पहचान किरण जायसवाल (55) के रूप में हुई है, जो स्व. अनिल जायसवाल की पत्नी थीं। उनके पति की कोरोना काल में मौत हो चुकी थी। किरण पटेल नगर स्थित अपने घर में अकेली रहती थीं। उनका मायका सीतापुर जिले में है। बुधवार रात करीब दस बजे उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचित किया। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मायके पक्ष के परिजनों ने कहा कि किरण लंबे समय से अकेली रह रही थीं और उनकी मौत की परिस्थितियां सामान्य नहीं लग रही हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और हत्या की आशंका व्यक्त की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। परिजनों के आरोपों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। महिला की मौत के बाद से मोहल्ले में भी विभिन्न तरह की चर्चाएं हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *