लखीसराय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आमजन और स्टूडेंट्स में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता तथा तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को हर घर तिरंगा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार के मार्गदर्शन और जिला खेल पदाधिकारी के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह रैली केआरके मैदान से शुरू होकर गांधी मैदान तक पहुंची। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लिए विद्यार्थियों ने देशभक्ति नारों के साथ पूरे जोश और उमंग से इसमें सहभागिता की। मौके पर मौजूद रहे कई अधिकारी रैली के दौरान छात्रों में देशप्रेम और राष्ट्रीय गौरव की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि और जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने रैली में शामिल छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें स्वतंत्रता दिवस के महत्व, राष्ट्रीय एकता तथा देश के प्रति नागरिकों के दायित्वों के बारे में जानकारी दी। रैली का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना था। गांधी मैदान पहुंचने के बाद रैली का समापन सामूहिक राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के गायन के साथ हुआ, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट किया। लखीसराय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आमजन और स्टूडेंट्स में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता तथा तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को हर घर तिरंगा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार के मार्गदर्शन और जिला खेल पदाधिकारी के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह रैली केआरके मैदान से शुरू होकर गांधी मैदान तक पहुंची। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लिए विद्यार्थियों ने देशभक्ति नारों के साथ पूरे जोश और उमंग से इसमें सहभागिता की। मौके पर मौजूद रहे कई अधिकारी रैली के दौरान छात्रों में देशप्रेम और राष्ट्रीय गौरव की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि और जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने रैली में शामिल छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें स्वतंत्रता दिवस के महत्व, राष्ट्रीय एकता तथा देश के प्रति नागरिकों के दायित्वों के बारे में जानकारी दी। रैली का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना था। गांधी मैदान पहुंचने के बाद रैली का समापन सामूहिक राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के गायन के साथ हुआ, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट किया।


