भागलपुर में 8 लाख की शराब बरामद, 1 गिरफ्तार:गोड्‌डा से बेगूसराय ले जाई जा रही थी खेप, वाहन जांच में पिकअप की तलाशी

भागलपुर में 8 लाख की शराब बरामद, 1 गिरफ्तार:गोड्‌डा से बेगूसराय ले जाई जा रही थी खेप, वाहन जांच में पिकअप की तलाशी

भागलपुर में उत्पाद विभाग की टीम ने पुआल लदी पिकअप से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से पिकअप ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की मात्रा 803 लीटर बताई गई है। जिसकी कीमत करीब 8 लाख रुपए बताई जा रही है। सूचना मिली थी कि गोड्‌डा से खेप भागलपुर के रास्ते बेगूसराय ले जाई जा रही है। जिसके बाद उत्पाद विभाग ने जांच अभियान शुरू किया। सब इंस्पेक्टर संजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने सबौर थाना क्षेत्र में वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान इंजीनियरिंग कॉलेज गेज के पास सबौर की तरफ से आ रही पिकअप को रोका गया। तलाशी के दौरान शराब की खेप बरामद हुई। जांच में 90 कार्टन शराब मिली जांच में कुल 90 कॉटन में विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 803 लीटर बताई गई है। शराब ऑफिसर चॉइस ब्लू ब्रांड की है। उत्पाद विभाग ने शराब के साथ पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पिकअप चालक रांची निवासी पियूष पासवान को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में शराब की खेप झारखंड के गोड्डा से लाए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की डिलीवरी बेगूसराय में किस व्यक्ति को दी जानी थी और इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
आगे भी अभियान जारी रहेगा उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी। बताया जा रहा है कि शराब तस्कर पुलिस की नजर से बचने के लिए लगातार नए तरीके अपना रहे हैं। कभी सब्जी, फल और भूसे की आड़ में तो कभी अन्य सामान के बीच शराब छिपाकर तस्करी की जाती है। इस मामले में भी पुआल के नीचे शराब छिपाकर ले जाने की कोशिश की गई थी। हालांकि, गुप्त सूचना और उत्पाद विभाग की सक्रियता के कारण तस्करों की यह कोशिश नाकाम हो गई। भागलपुर में उत्पाद विभाग की टीम ने पुआल लदी पिकअप से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से पिकअप ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की मात्रा 803 लीटर बताई गई है। जिसकी कीमत करीब 8 लाख रुपए बताई जा रही है। सूचना मिली थी कि गोड्‌डा से खेप भागलपुर के रास्ते बेगूसराय ले जाई जा रही है। जिसके बाद उत्पाद विभाग ने जांच अभियान शुरू किया। सब इंस्पेक्टर संजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने सबौर थाना क्षेत्र में वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान इंजीनियरिंग कॉलेज गेज के पास सबौर की तरफ से आ रही पिकअप को रोका गया। तलाशी के दौरान शराब की खेप बरामद हुई। जांच में 90 कार्टन शराब मिली जांच में कुल 90 कॉटन में विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 803 लीटर बताई गई है। शराब ऑफिसर चॉइस ब्लू ब्रांड की है। उत्पाद विभाग ने शराब के साथ पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पिकअप चालक रांची निवासी पियूष पासवान को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में शराब की खेप झारखंड के गोड्डा से लाए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की डिलीवरी बेगूसराय में किस व्यक्ति को दी जानी थी और इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
आगे भी अभियान जारी रहेगा उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी। बताया जा रहा है कि शराब तस्कर पुलिस की नजर से बचने के लिए लगातार नए तरीके अपना रहे हैं। कभी सब्जी, फल और भूसे की आड़ में तो कभी अन्य सामान के बीच शराब छिपाकर तस्करी की जाती है। इस मामले में भी पुआल के नीचे शराब छिपाकर ले जाने की कोशिश की गई थी। हालांकि, गुप्त सूचना और उत्पाद विभाग की सक्रियता के कारण तस्करों की यह कोशिश नाकाम हो गई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *