लखीसराय में विवाहिता शोनी कुमारी की संदिग्ध मौत हो गई। मां रीना देवी ने पति, सास और ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि, ससुराल पक्ष ने इन आरोपों से इनकार किया है। शोनी कुमारी की शादी 27 अप्रैल 2026 को कुशेश्वर कुमार से हुई थी। मां रीना देवी का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले 10 लाख रुपए अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। इसे लेकर शोनी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। मां का आरोप- पति, सास और ससुर ने जहर दिया रीना देवी ने आरोप लगाया कि 3 अक्टूबर की रात पति कुशेश्वर कुमार, ससुर लक्ष्मण महतो और सास मीना देवी ने मिलकर शोनी को जहर दे दिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने के बाद हुई मौत तबीयत बिगड़ने पर शोनी को लखीसराय के मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मां ने बताया कि शादी में करीब 30 लाख रुपए खर्च किए गए थे। शादी में सोना, चांदी, फर्नीचर, वाशिंग मशीन, फ्रिज, पंखा और मोटरसाइकिल समेत कई सामान दिए गए थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया, जांच जारी घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपों और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। लखीसराय में विवाहिता शोनी कुमारी की संदिग्ध मौत हो गई। मां रीना देवी ने पति, सास और ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि, ससुराल पक्ष ने इन आरोपों से इनकार किया है। शोनी कुमारी की शादी 27 अप्रैल 2026 को कुशेश्वर कुमार से हुई थी। मां रीना देवी का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले 10 लाख रुपए अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। इसे लेकर शोनी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। मां का आरोप- पति, सास और ससुर ने जहर दिया रीना देवी ने आरोप लगाया कि 3 अक्टूबर की रात पति कुशेश्वर कुमार, ससुर लक्ष्मण महतो और सास मीना देवी ने मिलकर शोनी को जहर दे दिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने के बाद हुई मौत तबीयत बिगड़ने पर शोनी को लखीसराय के मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मां ने बताया कि शादी में करीब 30 लाख रुपए खर्च किए गए थे। शादी में सोना, चांदी, फर्नीचर, वाशिंग मशीन, फ्रिज, पंखा और मोटरसाइकिल समेत कई सामान दिए गए थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया, जांच जारी घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपों और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

