लखीमपुर खीरी जिले में देर रात से सुबह तक हुई लगातार बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। यह बारिश रात करीब 2 बजे शुरू हुई और सुबह 5 बजे तक जारी रही। जिले के विभिन्न हिस्सों में कहीं तेज तो कहीं धीमी, लेकिन लगातार वर्षा दर्ज की गई। जनपद के निघासन, धौरहरा, मैगलगंज और कस्ता सहित कई क्षेत्रों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों के दौरान जिले में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, कुछ क्षेत्रों में 92 मिलीमीटर तक वर्षा रिकॉर्ड की गई है। देखें, 4 तस्वीरें… बारिश के कारण तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। किसानों के लिए यह मानसूनी बारिश धान की फसल के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचने से धान की फसल की वृद्धि को लाभ मिलने की उम्मीद है। सावन के तीसरे सोमवार को हुई इस बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं और कांवड़ियों का उत्साह बरकरार रहा। कांवड़िये बारिश के बीच भी अपनी यात्रा जारी रखते हुए भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। कुल मिलाकर, तराई क्षेत्र में हुई इस बारिश से आम लोगों को गर्मी से राहत मिली है और किसानों को धान की फसल के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ मिली हैं।


