लखनऊ में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा:लगातार तीसरे दिन बारिश जारी, कई जगहों पर जलभराव, आज भी ऑरेंज अलर्ट

लखनऊ में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा:लगातार तीसरे दिन बारिश जारी, कई जगहों पर जलभराव, आज भी ऑरेंज अलर्ट

लखनऊ में लगातार तीसरे दिन बारिश का सिलसिला जारी है। इसके कारण शहर में जलभराव, पेड़ गिरने व बिजली कटौती से लोगों को जूझना पड़ रहा है। गन्ना सहित अन्य फसलों को तेज हवा के कारण सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है। तड़के सुबह से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चल रहे। इसी के साथ बरसात भी हो रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिन भर यही स्थिति बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। इस बीच अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बहुत कम अंतर रह गया है। पारा गिरने से ठंड जैसे हालात बने हुए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *