लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज में छात्रों को मिले टैबलेट:विधायक डॉ. नीरज बोरा ने बांटे; प्रबंधक बोले- छात्रों को डिजिटल शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे

लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज में छात्रों को मिले टैबलेट:विधायक डॉ. नीरज बोरा ने बांटे; प्रबंधक बोले- छात्रों को डिजिटल शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे

लखनऊ क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज के फेयर फील्ड सभागार में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार की स्वामी विवेकानंद युवा तकनीकी सशक्तिकरण योजना के तहत टैबलेट वितरण किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लखनऊ उत्तर विधायक डॉ. नीरज बोरा रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. नौमिता गवन की ईश्वरीय वंदना और डॉ. विवेक जोज़फ़ के बाइबिल पाठ से हुई। नोडल अधिकारी डॉ. मनीषा प्रसाद और प्राचार्या डॉ. ईशा वी. लाल ने योजना के उद्देश्य की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना का मकसद विद्यार्थियों को डिजिटल तकनीक से जोड़ना और उनकी शैक्षणिक व तकनीकी क्षमताओं को मजबूत करना है। मुख्य अतिथि डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि डिजिटल युग में तकनीकी ज्ञान विद्यार्थियों की शिक्षा और भविष्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विद्यार्थियों को टैबलेट का उपयोग ज्ञान बढ़ाने, पढ़ाई और रचनात्मक कार्यों के लिए करना चाहिए। टैबलेट मिलने पर विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। कॉलेज के प्रबंधक/अध्यक्ष डॉ. आरके सिंह ने योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *