लंबित विवेचनाओं पर एएसपी ने लगाई फटकार:सीओ को सर्किल की विवेचनाओं की नियमित समीक्षा और निगरानी के निर्देश दिए

लंबित विवेचनाओं पर एएसपी ने लगाई फटकार:सीओ को सर्किल की विवेचनाओं की नियमित समीक्षा और निगरानी के निर्देश दिए

अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने शनिवार को देर शाम लगभग सात बजे 60 दिन से ज्यादा समय से लंबित पड़ी विवेचनाओं की समीक्षा की। उन्होंने जनपद के तीनों सर्किल खलीलाबाद, मेंहदावल और धनघटा की सभी लंबित विवेचनाओं को देखा। एएसपी ने हर विवेचक से उनके केस की मौजूदा स्थिति, अब तक की कार्रवाई और देरी के कारणों की जानकारी ली। समीक्षा के दौरान सबूतों, दस्तावेजों के इकट्ठा होने और बयानों की प्रगति जांची गई। एएसपी ने निर्देश दिए कि सभी लंबित विवेचनाओं का निष्पक्ष और समय पर निपटारा किया जाए। कोई भी विवेचना बेवजह लंबित न रखी जाए। उन्होंने कहा कि अगर कोई कानूनी या व्यावहारिक दिक्कत आती है, तो तुरंत बड़े अधिकारियों को बताया जाए। इस दौरान खलीलाबाद सीओ प्रियम राजशेखर पांडेय, मेंहदावल सीओ सर्व दवन सिंह और धनघटा सीओ अभयनाथ मिश्रा मौजूद रहे। एएसपी ने सभी सीओ को अपने-अपने सर्किल की विवेचनाओं की नियमित समीक्षा और निगरानी करने के निर्देश दिए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *