‘वो अलग ही लेवल का बंदा है’, Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की अजीबोगरीब बात पर मैरी कॉम का रिएक्शन, वायरल हुआ वीडियो

‘वो अलग ही लेवल का बंदा है’, Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की अजीबोगरीब बात पर मैरी कॉम का रिएक्शन, वायरल हुआ वीडियो

Qazi Taukir Viral Conversation: Bigg Boss 20 में काजी तौकीर और मैरी कॉम की एक बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। बातचीत के दौरान दोनों ‘सिचुएशनशिप’ और ‘बेंचिंग’ जैसे शब्दों के मतलब पर बात करते नजर आए। काजी तौकीर ने इन शब्दों को अपने अलग अंदाज में समझाया, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन भी सामने आने लगे।

बातचीत में ‘सिचुएशनशिप’ का जिक्र करते हुए काजी तौकीर ने इसे एक ऐसी स्थिति के तौर पर समझाने की कोशिश की, जिसमें लोग एक शिप पर जाते हैं और वहां किसी तरह की ‘सिचुएशन’ बनती है, वो सिचुएशनशिप होती है। इसके बाद उन्होंने ‘बेंचिंग’ का उदाहरण देते हुए इसकी भी अपनी व्याख्या की।

‘बेंचिंग’ को लेकर कही ये बात

काजी तौकीर ने ‘बेंचिंग’ समझाने के लिए एक लड़के और लड़की का उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि इसमें लड़का बेंच पर बैठता है, जबकि लड़की को बेंच के नीचे रखा जाता है। इसके बाद उन्होंने जूते साफ करने का उदाहरण देते हुए इसे ‘बेंचिंग’ बताया। उनकी बातें सुनकर मैरी कॉम भी ध्यान से उनकी बात सुनती नजर आईं, जबकि घर के बाकी सदस्य उनकी बातों पर जमकर हंस रहे थे।

सोशल मीडिया पर आए ऐसे रिएक्शन

इतना ही नहीं, इस वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स ने भी जमकर कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, “वो अलग ही लेवल का बंदा है।” वहीं दूसरे यूजर ने इसे “दिमाग सड़ने वाला” बताया। एक अन्य यूजर ने लिखा, “ओएमजी, मैं हंसी रोक नहीं सका।” वहीं एक कमेंट में लिखा गया, “अब मैं बीबी देखने के लिए आश्वस्त हूं।” काजी तौकीर और मैरी कॉम की इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है और यूजर्स अपने-अपने अंदाज में इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट

इस सीजन की कमान एक बार फिर सलमान खान के हाथों में है। शो की थीम ‘तथास्तु’ रखी गई है। इस कॉन्सेप्ट के तहत कंटेस्टेंट्स को शो में बने रहने के लिए एक अतिरिक्त मौका मिलने की व्यवस्था बताई गई है। काजी तौकीर के अलावा इस सीजन में कनिका मान, आसिफ खान, मैरी कॉम, ईशा रिक्खी, ऋति तिवारी, आम्रपाली दुबे, लव गिल, युंग डीएसए उर्फ हर्ष मचारे, स्काउटओपी उर्फ तनमय सिंह, अरिश्फा खान, कुशल तनवर, अमन गांधी और उदिति सिंह जैसे नाम शामिल हैं।

अब देखना दिलचस्प होगा कि काजी तौकीर बिग बॉस 20 के सफर में कितनी दूर तक पहुंचते हैं और क्या अरिजीत सिंह का यह ‘रॉकस्टार’ शो में अपनी जगह बनाने में कामयाब होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *