रोहतक में 38 साल के व्यक्ति ने लगाई फांसी:शराब पीने का आदी, पत्नी परेशान होकर गई थी मायके

रोहतक में 38 साल के व्यक्ति ने लगाई फांसी:शराब पीने का आदी, पत्नी परेशान होकर गई थी मायके

रोहतक के गांव भाली आनंदपुर में एक 38 साल के व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर थाना बहुअकबरपुर टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया। मृतक की पहचान गांव भाली आनंदपुर निवासी 38 वर्षीय सुरेश पुत्र महेंद्र के रूप में हुई। सुरेश मजदूरी का काम करता था और शराब पीने का आदी था। शराब पीने के कारण पत्नी के साथ भी झगड़ा होता था, जिसके कारण पत्नी अपने मायके गई हुई थी। सुरेश ने इसी के चलते फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शराब के नशे में किया सुसाइड
सुरेश के दो बच्चे है, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं, पत्नी के साथ शराब पीने के बाद अक्सर झगड़ा होता था। सुरेश के शराब के नशे में ही कमरे के अंदर फांसी लगा ली, जिसका पता आस पड़ोस के लोगों को लगा तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मामले में कर रही जांच
थाना बहुअकबरपुर पुलिस ने बताया कि उन्हें एक व्यक्ति के सुसाइड करने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *