भास्कर न्यूज | शाहपुर पटोरी जननायक कर्पूरी ठाकुर स्टेडियम में सोमवार को आयोजित अंतरराज्यीय प्रेम शंकर त्रिवेदी एवं रमाशंकर त्रिवेदी उर्फ पहलाद जी स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में पटोरी-11 ने संघर्ष युवा फुटबॉल क्लब, उत्तर प्रदेश को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। निर्धारित समय में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ और कोई भी टीम निर्धारित समय में गोल करने में सफलता प्राप्त कर सकी। इसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें पटोरी-11 के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने तेज और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। मैदान पर कई बार गोल करने के अवसर बने, लेकिन दोनों टीमों के गोलकीपरों ने शानदार बचाव करते हुए विपक्षी खिलाड़ियों को सफलता से रोके रखा। निर्धारित समय तक मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई। अंततः पेनल्टी शूटआउट में पटोरी-11 ने 4-2 से बाजी मार ली। जीत के बाद पटोरी-11 के खिलाड़ियों और समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा। प्रतियोगिता का उद्घाटन मोहिउद्दीननगर के विधायक राजेश कुमार सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष प्रियंका सुमन, उपाध्यक्ष संजय कुमार उर्फ राजू चौधरी, एएनडी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अजय कुमार, पीटीईसी की प्राचार्य डॉ. रुचि रानी, रंजीत निर्गुणी, राम भवन चौधरी, अभय कुमार सिंह, भूलन प्रसाद, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के चाचा राजीव सूर्यवंशी सहित अन्य अतिथियों ने किया। अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका हौसला बढ़ाया। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. मुकेश त्रिवेदी, सचिव संतोष कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष अमित रंजन, रामचंद्र चौधरी, मुखिया नविता कुमारी एवं रवीश कुमार सिंह आदि मौजूद थे। मंच का संचालन डॉ. अशरफ ने किया। मैच में निर्णायक की भूमिका मनीष, रोशन, हर्षित आनंद, रविंदर एवं राहुल ने निभाई। उद्घाटन मुकाबला देखने के लिए स्टेडियम में बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे। मैच के दौरान दर्शकों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। भास्कर न्यूज | शाहपुर पटोरी जननायक कर्पूरी ठाकुर स्टेडियम में सोमवार को आयोजित अंतरराज्यीय प्रेम शंकर त्रिवेदी एवं रमाशंकर त्रिवेदी उर्फ पहलाद जी स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में पटोरी-11 ने संघर्ष युवा फुटबॉल क्लब, उत्तर प्रदेश को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। निर्धारित समय में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ और कोई भी टीम निर्धारित समय में गोल करने में सफलता प्राप्त कर सकी। इसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें पटोरी-11 के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने तेज और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। मैदान पर कई बार गोल करने के अवसर बने, लेकिन दोनों टीमों के गोलकीपरों ने शानदार बचाव करते हुए विपक्षी खिलाड़ियों को सफलता से रोके रखा। निर्धारित समय तक मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई। अंततः पेनल्टी शूटआउट में पटोरी-11 ने 4-2 से बाजी मार ली। जीत के बाद पटोरी-11 के खिलाड़ियों और समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा। प्रतियोगिता का उद्घाटन मोहिउद्दीननगर के विधायक राजेश कुमार सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष प्रियंका सुमन, उपाध्यक्ष संजय कुमार उर्फ राजू चौधरी, एएनडी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अजय कुमार, पीटीईसी की प्राचार्य डॉ. रुचि रानी, रंजीत निर्गुणी, राम भवन चौधरी, अभय कुमार सिंह, भूलन प्रसाद, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के चाचा राजीव सूर्यवंशी सहित अन्य अतिथियों ने किया। अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका हौसला बढ़ाया। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. मुकेश त्रिवेदी, सचिव संतोष कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष अमित रंजन, रामचंद्र चौधरी, मुखिया नविता कुमारी एवं रवीश कुमार सिंह आदि मौजूद थे। मंच का संचालन डॉ. अशरफ ने किया। मैच में निर्णायक की भूमिका मनीष, रोशन, हर्षित आनंद, रविंदर एवं राहुल ने निभाई। उद्घाटन मुकाबला देखने के लिए स्टेडियम में बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे। मैच के दौरान दर्शकों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

