ताला तोड़कर जेवर व 25 हजार नकद की चोरी

ताला तोड़कर जेवर व 25 हजार नकद की चोरी

भास्कर न्यूज | विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव वार्ड 7 में 20 सितंबर की रात्रि चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात समेत नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी गृहस्वामिनी काजल कुमारी को 21 सितंबर की सुबह हुई। इस संबंध में बरियारपुर वार्ड 7 निवासी रामनाथ झा की पुत्री काजल कुमारी ने विभूतिपुर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। कहा है कि 20 सितंबर की रात चोरों ने उनके घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद कमरे का ताला तोड़कर करीब दो भरी सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, 10 भरी चांदी की पायल तथा 25 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए। भास्कर न्यूज | विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव वार्ड 7 में 20 सितंबर की रात्रि चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात समेत नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी गृहस्वामिनी काजल कुमारी को 21 सितंबर की सुबह हुई। इस संबंध में बरियारपुर वार्ड 7 निवासी रामनाथ झा की पुत्री काजल कुमारी ने विभूतिपुर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। कहा है कि 20 सितंबर की रात चोरों ने उनके घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद कमरे का ताला तोड़कर करीब दो भरी सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, 10 भरी चांदी की पायल तथा 25 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *