रोपड़-विधायक का 2000 करोड़ की संपत्ति के दावे पर पलटवार:बोले- साबित कर दें तो मजीठिया को दान कर दूंगा, हलफनामा भी सार्वजनिक किया

रोपड़-विधायक का 2000 करोड़ की संपत्ति के दावे पर पलटवार:बोले- साबित कर दें तो मजीठिया को दान कर दूंगा, हलफनामा भी सार्वजनिक किया

रूपनगर से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक दिनेश चड्ढा ने अकाली दल बादल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के 2000 करोड़ रुपये की संपत्ति के दावे पर पलटवार किया है। चड्ढा ने कहा कि अगर यह संपत्ति साबित होती है, तो वह इसे मजीठिया को दान कर देंगे। इस मामले में बिक्रम सिंह मजीठिया की तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 100 करोड़ भी सबित करें तो पूरी संपत्ति दान देंगे उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर यह बात कही। चड्ढा ने चुनौती दी कि अगर उनके पास 2000 करोड़, 1000 करोड़ या 100 करोड़ रुपये की भी संपत्ति है, तो वह पूरी संपत्ति मजीठिया को दे देंगे। मजीठिया चाहें तो केंद्र सरकार से जांच करवा लें विधायक दिनेश चड्ढा ने इस संबंध में एक हलफनामा भी सार्वजनिक किया है। उन्होंने इसकी कॉपी अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के साथ साझा की है। चड्ढा ने कहा कि मजीठिया चाहें तो भाजपा से अपनी राजनीतिक निकटता का हवाला देकर सरकारी एजेंसियों से इस संपत्ति का पता लगाकर उसे हासिल कर सकते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *