रामपुर में भगवान वाल्मीकि की 56वीं शोभायात्रा निकली:विधायक आकाश सक्सेना ने किया रवाना, बोले- समय के साथ बढ़ी लोगों की भागीदारी

रामपुर में भगवान वाल्मीकि की 56वीं शोभायात्रा निकली:विधायक आकाश सक्सेना ने किया रवाना, बोले- समय के साथ बढ़ी लोगों की भागीदारी

रामपुर में भगवान वाल्मीकि की 56वीं शोभायात्रा मंगलवार रात करीब आठ बजे नगर विधायक आकाश सक्सेना ने राधा टॉकीज के निकट स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर पर फीता काटकर रवाना की। इसके बाद शोभायात्रा शहर की मुख्य सड़क पर आगे बढ़ी। इस मौके पर नगर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से उन्हें यहां आने का अवसर मिल रहा है और वह लगातार शोभायात्रा में शामिल होते रहे हैं। लोगों का प्यार हैं वह हमें बुला रहे हैं हम आ रहे हैं।
स्थानीय निवासी राकेश करोतिया ने बताया कि रियासत के बाद नवाब परिवार से सांसद मिक्की मियां अक्सर वाल्मीकि शोभायात्रा में पहुंचते थे। उनकी मृत्यु के बाद उनकी पत्नी और रामपुर की पूर्व कांग्रेस सांसद बेगम नूरबानो शोभायात्रा में शामिल होने लगीं। इसके बाद पूर्व सरकार में मंत्री रहे सपा नेता आजम खान भी शोभायात्रा में पहुंचते थे। अब आकाश सक्सेना नगर विधायक हैं वह लगातार बाल्मीकि सोभा यात्रा में शामिल हो रहे हैं।
राकेश करोतिया ने बताया कि पिछले कई दशकों में शोभायात्रा में काफी बदलाव आया है। पहले के मुकाबले अब शोभायात्रा में शामिल होने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है। इसमें डीजे भी लगाए जाने लगे हैं। उन्होंने कहा कि डीजे की तेज आवाज से ध्वनि प्रदूषण होता है, जिस पर रोक लगनी चाहिए। इससे लोगों को परेशानी हो सकती है। उन्होंने बताया कि वह पिछले करीब 50 वर्षों से लगातार शोभायात्रा में शामिल हो रहे हैं। बचपन से ही इस आयोजन का हिस्सा रहे हैं और इस दौरान उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। स्थानीय मोहन दानव ने कहा कि अब समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। पहले लोग शिक्षा हासिल करने के लिए उतने गंभीर नहीं थे, लेकिन अब पढ़ाई को महत्व दिया जा रहा है। लोग शिक्षित होकर सरकारी और गैर सरकारी नौकरियों में अपनी जगह बना रहे हैं। इससे वे देश के विकास में योगदान देने के साथ ही खुद को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत भी कर रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *