रेवाड़ी में हरियाणा रोडवेज जैसी निजी बस पकड़ी:दिल्ली-जयपुर रूट पर चल रही थी, 81 हजार का चालान, आरटीओ डिपार्टमेंट ने की इंपाउंड

रेवाड़ी में हरियाणा रोडवेज जैसी निजी बस पकड़ी:दिल्ली-जयपुर रूट पर चल रही थी, 81 हजार का चालान, आरटीओ डिपार्टमेंट ने की इंपाउंड

रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर बावल पुलिस चेकिंग के दौरान बनीपुर चौक के पास हरियाणा रोडवेज की तरह दिखने वाली एक निजी बस को पकड़ा है। राजस्थान नंबर की इस बस पर नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में 81 हजार रुपए का चालान किया गया और उसे जब्त कर लिया गया। यह बस दिल्ली से सवारियां लेकर जयपुर जा रही थी। बावल ट्रैफिक पुलिस की टीम NH-48 पर वाहनों की जांच कर रही थी, तभी उन्होंने इस बस को रोका। जांच के दौरान पता चला कि बस का बाहरी रंग-रूप हरियाणा रोडवेज की बसों जैसा था, जबकि यह एक निजी बस थी। बस का नंबर RJ 14 PH 2306 है। पुलिस ने बस को जब्त कर आरेटीओ विभाग को सौंपी ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, बस को आगे की कार्रवाई के लिए आरटीओ कार्यालय, बावल को सौंप दिया। आरटीओ विभाग ने कार्रवाई करते हुए बस के ड्राइवर और कंडेक्टर पर 81 हजार रुपए का चालान लगाया। इसके साथ ही बस को इंपाउंड कर लिया गया। बस के परमिट, अन्य दस्तावेजों और रंग-रूप से संबंधित नियमों की भी विस्तृत जांच की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद NH-48 पर संचालित अन्य निजी बसों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बावल से दिल्ली और जयपुर के बीच बड़ी संख्या में निजी बसें चलती हैं। हरियाणा रोडवेज जैसा रंग-रूप होने से यात्रियों में भ्रम की स्थिति पैदा होने की आशंका रहती है। लाेगों ने की अन्य बसों पर भी कार्रवाई की मांग परिवहन विभाग से मांग की गई है कि वह इन सभी बसों के पास वैध परमिट और आवश्यक दस्तावेज हैं या नहीं, इसकी जांच करे। साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया जाए कि उनका रंग-रूप निर्धारित नियमों के अनुरूप हो। यदि किसी अन्य बस में नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। यह भी जांच का विषय है कि यदि ये बसें लंबे समय से नियमों के विपरीत चल रही थीं, तो उनकी निगरानी क्यों नहीं हो सकी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *