समृद्धि माहेश्वरी ने अंतरराष्ट्रीय डिबेट में कांस्य पदक जीता:हापुड़ में छह राउंड में शानदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल तक पहुंची टीम

समृद्धि माहेश्वरी ने अंतरराष्ट्रीय डिबेट में कांस्य पदक जीता:हापुड़ में छह राउंड में शानदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल तक पहुंची टीम

हापुड़ की समृद्धि माहेश्वरी ने अंतरराष्ट्रीय डिबेट प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर परिवार, विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद के गुरुकुल द स्कूल की कक्षा आठ की छात्रा समृद्धि ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता जयपुर स्थित जयश्री पेरिवाल इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित की गई। ‘हार्वर्ड कॉलेज डिबेटिंग यूनियन वर्ल्ड स्कूल्स इंडिया इनविटेशनल 2026’ नामक इस प्रतियोगिता का आयोजन इंडियन डिबेटिंग लीग (IDL) ने हार्वर्ड कॉलेज डिबेटिंग यूनियन के सहयोग से किया। इसमें देशभर के प्रतिष्ठित विद्यालयों की 61 टीमों के करीब 220 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विभिन्न विषयों पर करीब 6500 भाषण प्रस्तुत किए गए। प्रतियोगिता में शिव नादर, हेरिटेज, श्रीराम, स्ट्रॉबेरी फील्ड्स और जयश्री पेरिवाल सहित कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। समृद्धि की टीम को प्रतियोगिता में टीम नंबर 59 आवंटित किया गया था। छह राउंड में शानदार प्रदर्शन कुल छह राउंड में आयोजित प्रतियोगिता में समृद्धि की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया और अंत में कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता की प्रमुख चुनौतियों में चार इम्प्रोम्प्टू राउंड शामिल थे। इन राउंड में प्रतिभागियों को मौके पर ही विषय और पक्ष या विपक्ष में बोलने की जानकारी दी जाती थी। इसके बाद तर्क और भाषण तैयार करने के लिए केवल 60 मिनट का समय दिया जाता था। प्रतिभागियों ने खेल, अर्थव्यवस्था, राजनीति, भूगोल और सामाजिक मुद्दों समेत विभिन्न समसामयिक विषयों पर अपने तर्क प्रस्तुत किए। समृद्धि ने अपनी त्वरित चिंतन क्षमता, तार्किक कौशल और प्रभावशाली अभिव्यक्ति से निर्णायकों को प्रभावित किया। समृद्धि की इस उपलब्धि पर परिवार के सदस्यों और विद्यालय के शिक्षकों ने खुशी जताई। उन्होंने समृद्धि को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *