रिपोर्ट- ईरानी सुप्रीम लीडर के 2 लंदन फ्लैट बिक्री पर:₹242 करोड़ का पेंटहाउस ₹153 करोड़ में बिक रहा; इजराइली दूतावास से महज 50 मीटर दूर

रिपोर्ट- ईरानी सुप्रीम लीडर के 2 लंदन फ्लैट बिक्री पर:₹242 करोड़ का पेंटहाउस ₹153 करोड़ में बिक रहा; इजराइली दूतावास से महज 50 मीटर दूर

ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई से जुड़े लंदन के दो आलीशान अपार्टमेंट बिक्री के लिए रखे गए हैं। द संडे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ये दोनों फ्लैट ब्रिटिश राजधानी में इजराइली दूतावास से महज 50 मिटर की दूरी पर है। इनमें से एक लग्जरी पेंटहाउस को 2016 में कुल 1.9 करोड़ पाउंड यानी करीब ₹242.53 करोड़ में खरीदा गया था। इसे अब 1.2 करोड़ पाउंड से कम यानी करीब ₹153.17 करोड़ में बेचा जा रहा है। यानी खरीद कीमत के मुकाबले इसकी मौजूदा मांग करीब ₹89.36 करोड़ कम है। इस पेंटहाउस में 5 बेडरूम वाला डुप्लेक्स है। यह छठी और सातवीं मंजिल पर 3,944 वर्गफीट में फैला है। दोनों पेंटहाउस की कीमत 459 करोड़ रुपए दोनों प्रॉपर्टी की कुल कीमत 3.6 करोड़ पाउंड यानी करीब ₹459.54 करोड़ है। इन्हें 2014 और 2016 में अलग-अलग खरीदा गया था। इसकी बिक्री की जिम्मेदारी नाइट फ्रैंक और सोथबीज इंटरनेशनल रियल्टी को संयुक्त रूप से दी गई है। बिक्री के विज्ञापन में इसे लंदन के बेहद खास पते पर बना लग्जरी डुप्लेक्स पेंटहाउस बताया गया है। इसमें स्टाफ के रहने की जगह और केंसिंग्टन गार्डन्स का शानदार नजारा होने की बात कही गई है। ये दोनों प्रॉपर्टी लंदन के लंदन के 3A पैलेस ग्रीन में हैं। यह इलाका केंसिंग्टन पैलेस के सामने है और प्रिंस और प्रिंसेस ऑफ वेल्स के आधिकारिक लंदन निवास के भी करीब है। दोनों अपार्टमेंट में निजी रूफ टेरेस भी हैं। खबर लगातार अपडेट हो रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *