राहुल गांधी से संवाद के लिए बारकोड रजिस्ट्रेशन शुरू:इंदौर में 19 सितंबर को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में आएंगे, आज से घर-घर पहुंचेगी कांग्रेस

राहुल गांधी से संवाद के लिए बारकोड रजिस्ट्रेशन शुरू:इंदौर में 19 सितंबर को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में आएंगे, आज से घर-घर पहुंचेगी कांग्रेस

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के युवाओं और छात्रों से सीधे संवाद के कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ को लेकर इंदौर में कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 19 सितंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होने वाले युवाओं के रजिस्ट्रेशन के लिए बारकोड जारी कर दिया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार शाम बारकोड जारी किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि शुक्रवार से कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता छात्रों व युवाओं के बीच पहुंचकर रजिस्ट्रेशन अभियान शुरू करेंगे। इसके लिए घर-घर जाकर भी युवाओं और छात्रों का पंजीयन कराया जाएगा। इच्छुक युवाओं का होगा पंजीयन कांग्रेस के मुताबिक, 19 सितंबर को राहुल गांधी के संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक युवाओं का ही रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। पंजीयन के लिए जारी बारकोड का उपयोग किया जाएगा। पार्टी ने अधिक से अधिक युवाओं और छात्रों को अभियान से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। इंदौर में पांचवां कार्यक्रम कांग्रेस नेताओं के अनुसार, राहुल गांधी के युवाओं और छात्रों से सीधे संवाद का कार्यक्रम अब तक चार शहरों में हो चुका है। इंदौर इस श्रृंखला का पांचवां शहर होगा। यहां 19 सितंबर को कार्यक्रम प्रस्तावित है। दूसरे शहरों से बेहतर आयोजन का लक्ष्य शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि इंदौर में होने वाले कार्यक्रम को अन्य शहरों की तुलना में बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए अधिक से अधिक युवाओं और छात्रों का पंजीयन कराया जाएगा। शुक्रवार से पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अभियान में जुटेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *