राहुल गांधी की मलेशियाई PM इब्राहिम से मुलाकात:BRICS समिट के बीच ब्रेकफास्ट पर मिले; प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं

राहुल गांधी की मलेशियाई PM इब्राहिम से मुलाकात:BRICS समिट के बीच ब्रेकफास्ट पर मिले; प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं

दिल्ली में चल रहे 18वें BRICS समिट के बीच मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने रविवार को विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की। यह मीटिंग BRICS समिट के इतर हुई, जिसमें कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल रहीं। सभी ने साथ में ब्रेकफास्ट किया। कांग्रेस की X पर तस्वीरें भी शेयर की हैं। देखिए मुलाकात की 2 तस्वीरें… BRICS समिट में पीएम मोदी ने किया नेताओं का स्वागत दिल्ली में BRICS समिट 12 और 13 सितंबर को आयोजित हुआ है। इसमें चीन, रूस सहित 11 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। आज समिट का आखिरी दिन है। 12 सितंबर को पीएम मोदी ने भारत मंडपम में विभिन्न देशों के नेताओं का स्वागत किया। इनमें मलेशियाई PM इब्राहिम, सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद, वियतनाम के PM ले मिन्ह हंग, बुरुंडी के राष्ट्रपति एवरिस्ट नदायिशिमिये, कजाखस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव और युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो शामिल रहीं। शनिवार को जारी हुआ नई दिल्ली घोषणा-पत्र BRICS देशों ने शनिवार को नई दिल्ली घोषणा-पत्र 2026 को अपनाया। इसमें पश्चिम एशिया में लगातार बढ़ रहे तनाव पर गहरी चिंता जताई गई। घोषणा-पत्र में सभी पक्षों से अधिकतम संयम बरतने और ऐसे कदमों से बचने की अपील की गई, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ सकता है। गाजा और इजराइल-फिलिस्तीन मुद्दे पर भी चर्चा घोषणा-पत्र में इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष के स्थायी समाधान के लिए दो-राष्ट्र समाधान के प्रति BRICS के समर्थन को दोहराया गया। साथ ही फिलिस्तीन के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्थागत सहयोग बढ़ाने की जरूरत बताई गई। BRICS ने गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाने की जिम्मेदारी को लेकर भी इजराइल के कानूनी दायित्व को रेखांकित किया। बयान में क्षेत्र में मानवीय स्थिति को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका पर जोर दिया गया। ————————– यह खबर भी पढ़ें… मलेशियाई PM ने किशोर कुमार का गाना गाया, BRICS डिनर में ‘ख्वाब हो तुम या…’ गुनगुनाया, VIDEO शेयर कर लिखा- गुरु, इजाजत है मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने शनिवार को नई दिल्ली में किशोर कुमार का मशहूर गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत…’ गाया। इब्राहिम BRICS समिट के डिनर में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मुकेश का गीत दोस्त दोस्त ना रहा… भी गुनगुनाया। पूरी खबर पढ़ें… PM मोदी बोले- दुनिया में तनाव तेजी से बढ़ रहा, इसका आम लोगों पर बुरा असर; फोटो सेशन में जिनपिंग-पुतिन के बीच खड़े हुए BRICS समिट के दूसरे दिन PM मोदी ने कहा कि दुनिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है और इसका सीधा असर आम लोगों की जिंदगी पर पड़ रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत में भारत मंडपम में सदस्य देशों के नेताओं का ग्रुप फोटो सेशन हुआ। इस दौरान PM मोदी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बीच खड़े नजर आए। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *