Arunachal Pradesh: 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के यौन उत्पीड़न का आरोपी गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत

Arunachal Pradesh: 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के यौन उत्पीड़न का आरोपी गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत

अरुणाचल प्रदेश में ‘लोअर दिबांग वैली’ जिले के एक दूरदराज गांव में एक व्यक्ति ने खेत से घर लौट रही 70 वर्षीय महिला का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने महिला का गला दबाकर उसे काबू में किया और जमीन पर गिरा दिया।

इसी दौरान कुछ लोगों को उस ओर आते देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि नौ सितंबर को हुई इस घटना के संबंध में डंबुक थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनमें दुष्कर्म और हत्या के प्रयास से संबंधित धाराएं भी शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान कांग्गे पर्टिन के रूप में हुई है और उसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अरुणाचल प्रदेश महिला कल्याण सोसायटी (एपीडब्ल्यूडब्ल्यूएस) ने इस घटना की निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *